• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

अफरीदी ने शिखर धवन को कहा सड़ा अंडा

शाहिद अफरीदी ने अब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच रद्द होने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि भारतीय टीम के भी कई खिलाड़ी इस मैच के रद्द होने से निराश थे, उन्होंने ये फैसला सिर्फ टीम के एक खिलाड़ी की वजह से लिया।

sports_master by sports_master
July 21, 2025
in क्रिकेट
0
अफरीदी ने शिखर धवन को कहा सड़ा अंडा

नई दिल्ली।वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना था। पहलगाम हमले के बाद कई भारतीय खिलाड़ियों ने इस मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया।

भारतीय खिलाड़ियों के आगे आखिरकार मैनेजमेंट को झुकना पड़ा और मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी अपनी निराशा व्यक्त की। बता दें कि, शाहिद अफरीदी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाप जहर उगला था, जो इस लीग में पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा हैं।

अफरीदी ने अब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच रद्द होने पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि भारतीय टीम के भी कई खिलाड़ी इस मैच के रद्द होने से निराश थे, उन्होंने ये फैसला सिर्फ टीम के एक खिलाड़ी की वजह से लिया।

Geosuper.tv के अनुसार मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेटर भी मैच न खेल पाने से निराश हैं और उन्होंने मैच से हटने के लिए शिखर धवन को जिम्मेदार ठहराया, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। अफरीदी ने धवन को सड़ा अंडा कहा और उन पर बाकी भारतीय खिलाड़ियों को खराब करने का आरोप लगाया।

अफरीदी ने आगे कहा कि, खेल देशों को करीब लाते हैं। अगर हर चीज के बीच राजनीति आ जाएगी तो आप आगे कैसे बढ़ेंगे? बिना संवाद के चीजें सुलझ नहीं सकतीं। इस तरह के आयोजनों का मकसद एक-दूसरे से मिलना भी है। लेकिन आप जानते हैं हमेशा एक सड़ा हुआ अंडा होता है जो सब कुछ बिगाड़ देता है।

साथ ही अफरीदी ने आग में घी डालने का काम करते हुए कहा कि धवन अपने देश के लिए शर्मिंदगी का कारण हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर भारतीय टीम WCL 2025 में क्रिकेट नहीं खेलना चाहती थी, तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हरमनप्रीत कौर ने तूफानी शतक से रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर ने तूफानी शतक से रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us