• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बेहद रोमांचक हुआ लॉर्ड्स टेस्ट, इतिहास रचने से सिर्फ 135 रन दूर भारत, केएल राहुल के सहारे टीम

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा लॉर्ड्स टेस्ट 4 दिन का खेल खत्म होने के बाद बेहद रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है। टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए अभी भी मैच में 135 रनों की जरूरत है।

sports_master by sports_master
July 14, 2025
in क्रिकेट
0
दिन खत्म होते-होते शुभमन गिल की अंग्रेजों से भयंकर लड़ाई, भारतीय कप्तान का ऐसा रूप कभी नहीं देखा होगा, लॉर्ड्स में बवाल

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट में चार दिन का खेल पूरा हो चुका है। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को आखिरी दिन जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है। वहीं टीम इंडिया के अभी 6 विकेट बाकी हैं। मैच में चौथा दिन खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने 193 रन का पीछा करते हुए 58 रन बना लिए हैं। अब आखिरी दिन लॉर्ड्स पर इतिहास रचने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाजों को संभलकर इस छोटे टारगेट को चेज करना होगा।

टीम इंडिया ने खो दिए 4 विकेट

खराब बात ये रही कि दिन खत्म होते-होते आखिरी गेंद पर भी भारतीय टीम ने विकेट खो दिया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आकाश दीप (1) को पवेलियन भेजा। आकाश दीप बतौर नाइट वॉचमैन बल्लेबाजी करने आए थे। इसके अलावा 58 रन तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया ने 3 और विकेट खोए। यशस्वी जायसवाल दूसरी पारी में खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं करुण नायर 14 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर आउट हो गए।

192 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी

इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन के तीसरे सत्र में इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई। दूसरी पारी में भारत के लिए सर्वाधिक सफल गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर रहे। सुंदर ने 4 विकेट लिए। जीत दर्ज करने और सीरीज में बढ़त बनाने के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 193 रन का टारगेट मिला।

2 रन से की थी दिन की शुरुआत

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के 2 रन से की थी। पहले सत्र की शुरुआत से ही इंग्लैंड के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। पहले सत्र में इंग्लैंड ने महज 98 रन के स्कोर पर अपने 4 टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज खो दिए थे। इस स्थिति से बाहर आना टीम के लिए मुश्किल था, और ऐसा ही हुआ। पूरी टीम 192 रन पर सिमट गई।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इटली के सिनर विंबलडन के नए बादशाह

इटली के सिनर विंबलडन के नए बादशाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us