लीड्स: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। इन तीनों के खिलाड़ियों के अलावा जिसे लेकर सबसे अधिक अब चर्चा हो रही है वह करुण नायर हैं।

वापसी के लिए सोशल मीडिया करुण नायर का भावुक पोस्ट
बता दें कि एक समय ऐसा था जब करुण नायर ने टीम इंडिया में वापसी के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा था। क्योंकि करुण नायर टीम इंडिया से बाहर होने के बाद लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा था। यही कारण है कि करुण नायर ने सोशल मीडिया पर वापसी के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था।