इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शतक लगाकर सनसनी मचा दी। पंत ने 134 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही पंत ने एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस रिकॉर्ड की लिस्ट में उन्होंने पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया।
हेडिंग्ले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 7 वां शतक लगाया। इस फॉर्मेट में पंत ने चौथी बार इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली जबकि इंग्लैंड की धरती पर उनका ये तीसरा शतक था। इस तरह पंत इंग्लैंड में एक से ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
हेडिंग्ले में टीम इंडिया के लिए शतकीय पारी खेलने के साथ ही ऋषभ पंत ने पूर्व दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले पंत धोनी के 6 शतकों की बराबरी पर थे, लेकिन अब 7वें शतक के साथ उनसे आगे निकल गए हैं। इसके साथ ही पंत टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।विदेश में पंत का 5वां टेस्ट शतक
ऋषभ पंत ने विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया के लिए 5वां टेस्ट शतक लगाया है। इस शतकीय पारी के साथ ही वह विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।
टेस्ट के सिक्सर किंग बनेंगे पंत ![]()


