• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, February 28, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हेडिंग्ले टेस्ट में पहले ही दिन घुटनों पर इंग्लैंड, यशस्वी और गिल के शतक

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड पर दबदबा बनाया। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल के शतकों की बदौलत भारत ने 350 से ज्यादा स्कोर ठोक दिए।

sports_master by sports_master
June 20, 2025
in क्रिकेट
0
हेडिंग्ले टेस्ट में पहले ही दिन घुटनों पर इंग्लैंड, यशस्वी और गिल के शतक

लीड्स: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। टॉस को छोड़ दें तो कुछ भी इंग्लैंड के पक्ष में नहीं गया। भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ ही कप्तान शुभमन गिल शतक ठोका। इससे पहले दिन स्टंप के समय भारतीय टीम का स्कोर 85 ओवर में 3 विकेट पर 359 रन हो गया। कप्तान गिल 175 गेंद पर 127 रन बनाकर नाबाद हैं तो उपकप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से भी अर्धशतक पारी निकल चुकी है। पंत 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102 गेंद पर 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Eng vs Ind Day 1 Highlights

कप्तानी के डेब्यू में गिल का शतक

यशस्वी जायसवाल ने अपना पांचवां शतक पूरा करने के लिए 144 गेंद में 16 चौके और एक छक्का जड़ा। टी ब्रेक के ठीक बाद वह 101 रन बनाकर आउट हो गए। दिन के आखिरी सेशन में शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया। यह टेस्ट कप्तान के रूप में गिल का पहला मुकाबला है। वह कप्तानी के डेब्यू में टेस्ट शतक लगाने वाले भारत के 5वें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं।

सुबह के सत्र में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (42 रन) और जायसवाल ने इंग्लैंड के आक्रमण का डटकर सामना करते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत कराई। 39 साल के बाद भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने लीड्स के मैदान पर अर्धशतकीय साझेदारी बनाई है। इंग्लैंड के गेंदबाज स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और क्रिस वोक्स ने राहुल और जायसवाल को बहुत ज्यादा फुल लेंथ गेंदबाजी की जिससे उन्होंने कुछ आसान रन चुराए।

दूसरे सेशन में विकेट ही नहीं गिरा

लंच ब्रेक से पहले लगातार दो ओवर में भारत को दो झटके लगे। पहले कार्स ने केएल राहुल को आउट किया। स्लिप में जो रूट ने उनका कैच लिया। इसके बाद डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान बेन स्टोक्स ने जाल बिछाकर उनका शिकार किया। पहले सेशन के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 92 रन था। दूसरा सेशन पूरी तरह टीम इंडिया के नाम रहा। इसमें इंग्लिश गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए।

कप्तान बेन स्टोक्स ने ही यशस्वी और गिल की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड किया। दोनों के बीच 128 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद भी इंग्लैंड की परेशानी कम नहीं हुई। ऋषभ पंत ने शुरुआत में सतर्कता से बल्लेबाजी की लेकिन फिर हाथ खोलने शुरू कर दिए। 81वें ओवर में उन्होंने 91 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। पंत और गिल के बीच 198 गेंद पर 138 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हाय रे किस्मत! जिसके लिए करुण नायर ने किया था 3006 दिन का इंतजार, सिर्फ 4 गेंद में हुआ सब खत्म

हाय रे किस्मत! जिसके लिए करुण नायर ने किया था 3006 दिन का इंतजार, सिर्फ 4 गेंद में हुआ सब खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us