पंजाब किंग्स ने IPL-18 के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 244 रन का टारगेट दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए हैं। यह पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
गुजरात ने 14 ओवर के बाद दो विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। जोस बटलर और इम्पैक्ट प्लेयर शेरफन रदरफोर्ट पिच पर हैं।
साई सुदर्शन 74 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप सिंह ने शशांक सिंह के हाथों कैच कराया। कप्तान शुभमन गिल (33 रन) को ग्लेन मैक्सवेल ने पवेलियन भेजा।
पंजाब ने आखिरी 6 ओवर में 104 रन बनाए। श्रेयस अय्यर 97 और शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच नाबाद 81 रनों की साझेदारी हुई। ओपनर प्रियांश आर्या ने 47 रन बनाए। गुजरात से साई किशोर ने 3 विकेट झटके। जबकि कगिसो रबाडा और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला।


