पंजाब किंग्स ने IPL-18 के 5वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) को 11 रन से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार को गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। फिर गुजरात को 20 ओवर में 5 विकेट में 232 रन पर रोक दिया।,पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर 97 और शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों के बीच नाबाद 81 रनों की साझेदारी हुई। ओपनर प्रियांश आर्या ने 47 रन बनाए। गुजरात की ओर से साई किशोर ने 3 विकेट झटके। रन चेज में गुजरात से साई सुदर्शन ने 74 रन और जोस बटलर ने 54 रन बनाए। आखिरी ओवर में दो विकेट आए। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके।


