विशाखापट्टनम|

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL-18 में लखनऊ सुपर जायंट्स एक विकेट की रोमांचक जीत हासिल कर ली है। टीम ने 210 रन का टारगेट 20वें ओवर में तीसरी बॉल पर चेज किया। आशुतोष शर्मा ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। वे 66 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे और एक विकेट बाकी था। ऐसे में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने पहली बॉल पर शाहबाज अहमद को स्टंप करने का मौका गंवा दिया।
विशाखापट्टनम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 72 और निकोलस पूरन ने 75 रन बनाए। जवाबी पारी में दिल्ली की शुरुआत खराब रही। टीम ने 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। जैक फ्रेजर-मैगर्क 1, अभिषेक पोरेल शून्य और समीर रिजवी 4 रन बनाकर आउट हो गए।
ऐसे में 7वें नंबर पर उतरे आशुतोष शर्मा ने 31 बॉल पर नाबाद 66 रन की पारी खेलकर जीत दिलाई। उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के लगाए। आशुतोष ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 48 रन की अहम साझेदारी की। फिर विपराज निगम के साथ 55 रन जोड़े। आखिरी विकेट के लिए 6 बॉल पर नाबाद 19 रन की साझेदारी हुई।


