• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

शकील ड्रेसिंग रूम में सो गए, अंपायर ने आउट दिया

sports_master by sports_master
March 7, 2025
in क्रिकेट
0
शकील ड्रेसिंग रूम में सो गए, अंपायर ने आउट दिया

लाहौर।पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सऊद शकील के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक अजब घटना घट गई। सऊद शकील ड्रेसिंग रूम में मैच के दौरान सो गए। वे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर देरी से पहुंचे और ऐसे में अंपायर ने उनको आउट करार दे दिया।

बल्लेबाज अगर निर्धारित समय में क्रीज पर नहीं पहुंचता है तो उसे टाइम्ड आउट दिया जा सकता है। यही सऊद शकील के साथ हुआ। इस वजह से 3 गेंदों में 4 विकेट गिरे। गेंदबाज को हैट्रिक भी मिल गई। पाकिस्तान की क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को टाइम्ड आउट दिया गया है।

दरअसल, पाकिस्तान टीम के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के कुछ दिन बाद सऊद शकील ने रावलपिंडी में घरेलू प्रेसिडेंट ट्रॉफी के फाइनल में हिस्सा लिया। इस दौरान वे अपने असामान्य तरीके से आउट होने के लिए रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गए। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान की ओर से पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शकील को टाइम्ड आउट घोषित कर दिया गया, क्योंकि वह समय पर बल्लेबाजी के लिए नहीं पहुंचे।

पाकिस्तान टेलीविजन टीम के तेज गेंदबाज मुहम्मद शहजाद ने लगातार गेंदों पर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के कप्तान उमर अमीन और फवाद आलम को आउट कर दिया था। इसके बाद शकील क्रीज पर आए, लेकिन उन्होंने तीन मिनट से ज्यादा का वक्त लिया। इसके बाद विपक्षी टीम के कप्तान ने टाइम्ड आउट की अपील की और मैदानी अंपायर ने उस अपील को स्वीकार किया और सऊद शकील को टाइम्ड आउट मान लिया गया, जो प्रथम श्रेणी के इतिहास में एक दुर्लभ घटना है, क्योंकि वह इस तरह से आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं।

शकील के आउट होने के बाद से 2023 वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ एंजेलो मैथ्यूज के टाइम्ड आउट होने का जिक्र भी सामने आ गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनको ड्रेसिंग रूम में नींद आ गई थी। ऐसे में वे देर से क्रीज पर पहुंचे। वहीं, विपक्षी टीम के गेंदबाज ने पहली दो बल्लेबाजों को आउट किया। तीसरी गेंद से पहले शकील टाइम्ड आउट हो गए और अगली गेंद पर फिर से उसे विकेट मिला। इस तरह 3 गेंदों पर चार विकेट मिले।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पांच स्पिनर्स के चयन पर तर्कों की गुगली

टीम इंडिया की ताकत विराट, गिल और वरुण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us