• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

टीम इंडिया की ताकत विराट, गिल और वरुण

sports_master by sports_master
March 7, 2025
in क्रिकेट
0
पांच स्पिनर्स के चयन पर तर्कों की गुगली

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल की मेजबानी के लिए तैयार है। रविवार, 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे और इनमें से किसी एक को ‘चैंपियन’ का टैग मिलेगा।

टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ताकत विराट, गिल और वरुण बने हुए हैं। वहीं, कीवी टीम का भरोसा विलियम्सन, रचिन और सैंटनर पर टिका हुआ है। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अजेय है। जबकि न्यूजीलैंड ने एक मैच गंवाया है, टीम को भारत ने 44 रन से हराया था।

चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेल रही टीमइंडिया की स्ट्रेंथ एंड वीकनेस

भारत की 3 स्ट्रेंथ

भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अब तक 5 मुकाबले खेले और सभी जीते। टीम बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारत ने कीवियों को ग्रुप-ए में हुए मुकाबले में 44 रन से हराया था।

  • कोहली-गिल के शतक, अय्यर शानदार फॉर्म में भारतीय टीम की बैटिंग लय में है। विराट कोहली और शुभमन गिल टूर्नामेंट में एक-एक शतक बना चुके हैं। श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और केएल राहुल मिडिल ऑर्डर में अपना रोल बखूबी निभा रहे हैं। हार्दिक पंड्या भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फॉर्म साबित कर चुके हैं। टॉप-5 बैटर्स में विराट कोहली 217 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। अय्यर और गिल भी 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

शमी-चक्रवर्ती 5-5 विकेट ले चुके, स्पिनर्स के नाम 21 विकेट भारतीय टीम के बॉलर्स इस टूर्नामेंट में अब तक 37 विकेट ले चुके हैं। इनमें 16 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए, जबकि 21 विकेट स्पिनर्स के खाते में आए हैं। मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती एक मैच में 5-5 विकेट ले चुके हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारत के दो गेंदबाज शामिल हैं। शमी 8 और वरुण 7 विकेट हासिल कर चुके हैं।

  • भारत को दुबई की कंडीशंस का फायदा भारत को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रास आ रही है। टीम ने अपने सभी मुकाबले इसी मैदान पर खेले हैं। सभी खिलाड़ी मैदान की परिस्थितियों से परिचित हैं। ऐसे में ​​फाइनल में भारत को दुबई की धीमी पिच का फायदा मिल सकता है।

भारत की 3 वीकनेस

टीम इंडिया ने भले ही अपने सभी मुकाबले जीते हैं, लेकिन टीम को अभी भी कई फील्ड में सुधार करना बाकी है। क्योंकि, ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। भारतीय टीम ने उस मैच को 49वें ओवर में जीता था।

  • रोहित टूर्नामेंट में फिफ्टी नहीं लगा सके भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वे इस टूर्नामेंट में कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। वे किसी भी मुकाबले में पहले पावरप्ले में पूरे ओवर बैटिंग नहीं कर सके। इस टूर्नामेंट में उनका हाईएस्ट स्कोर 41 रन है। वे 4 मैचों में 26.00 की औसत से 104 रन ही बना सके हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को खिताबी मुकाबले में बड़ी पारी खेलनी होगी।
  • न्यूजीलैंड के स्पिनर्स परेशान कर सकते हैं इंडियन बैटर्स को न्यूजीलैंड के स्पिनर्स परेशान कर सकते हैं। कप्तान मिचेल सैंटनर की लीडरशिप वाली स्पिन चौकड़ी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में 7 विकेट झटके थे। टीम के स्पिनर्स टूर्नामेंट में अब तक 17 विकेट ले चुके हैं।

शमी का साथ देने के लिए अनुभवी पेसर नहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का साथ देने के लिए कोई बड़ा नाम नहीं हैं। बुमराह की गैरमौजूदगी में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या को टीम में रखा गया है, लेकिन, हर्षित-पंड्या 4-4 विकेट ही ले सके हैं। शमी 8 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर्स में दूसरे स्थान पर हैं।

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
भीड़ को खुश करना है… गौतम गंभीर की अप्रोच से खुश नहीं सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा को दे डाली सलाह

भीड़ को खुश करना है... गौतम गंभीर की अप्रोच से खुश नहीं सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा को दे डाली सलाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us