भारत ने पिछले साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की जीत के बाद विक्ट्री परेडा का आयोजन हुआ। इसके बाद खिलाड़ियों को अवॉर्ड शो में भी सम्मानित किया गया था। बीसीसीआई ने हाल ही में नमन ऑवर्ड्स का आयोजन किया था। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को हीरे की अंगूठी गिफ्ट की गई । ये अंगूठी काफी महंगी है।
बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया। ये नमन अवॉर्ड्स का है। इसमें खिलाड़ियों को अंगूठी को दिखाया गया है। बीसीसीआई ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि, टीम इंडिया को सम्मानित करते हुए उन्हें चैंपियंस रिंग दी गई।
इस अंगूठी की सबसे बड़ी और पहली खासियत तो यही है कि ये चैंपियंस की रिंग है। इसके साथ-साथ इसे बहुत ही खास तरीके से डिजाइन किया गया है। रिंग पर हर खिलाड़ी का नाम लिखा गया है। रोहित शर्मा को जो रिंग मिली उस पर उनका नाम और जर्सी नंबर लिखा हुआ है। इसके साथ ही खिलाड़ियों के रनों को भी अंकित किया गया है।टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिली डायमंड रिंग काफी महंगी है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि ये हीरे की बनी हुई है। दूसरा कारण ये है कि इसे बहुत ही खास तरह से डिजाइन किया गया है। टीम में शामिल हर खिलाड़ी को उसी के नाम की अंगूठी मिली है। इस अंगूठी की असली कीमत कितनी है इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार डायमंड रिंग की कीमत लाखों में है।
News website development company - New Traffic Tail
News website development company - New Traffic Tail
WhatsApp us