• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, April 17, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Sindhu चोट के कारण चीन में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं

sports_master by sports_master
February 9, 2025
in बैडमिंटन
0
Sindhu चोट के कारण चीन में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं

नयी दिल्ली । दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण चीन में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है जिससे देश की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक का रंग सुधारने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। यह टूर्नामेंट 11 से 16 फरवरी तक किंगदाओ में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी अभी गुवाहाटी में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। सिंधू के अलावा शिविर में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय के साथ-साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी भी हिस्सा ले रही है।

यह 29 वर्षीय खिलाड़ी उस भारतीय टीम का हिस्सा थी जिसने टूर्नामेंट के पिछले सत्र में कांस्य पदक जीता था। सिंधू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भारी मन से यह बता रही हूं कि मैं बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। चार फरवरी को गुवाहाटी में ट्रेनिंग के दौरान मुझे अपनी पैर की मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ। अपने देश के लिए पट्टी लगाकर खेलने के प्रयास करने के बावजूद एमआरआई से पता चला है कि मुझे शुरुआत में जितना लगा था चोट के ठीक होने में उससे अधिक समय लगेगा।’’

सिंधू बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला महिला एकल स्वर्ण पदक जीतने के बाद से चोटों से जूझ रही हैं। इस स्टार खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था जिसके कारण वह 2022 में विश्व चैंपियनशिप और विश्व टूर फाइनल सहित सभी शेष प्रतियोगिताओं से बाहर हो गईं थी। बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत को उपविजेता दक्षिण कोरिया और मकाऊ के साथ कठिन ग्रुप डी में रखा गया है। भारत अपना अभियान 12 फरवरी को मकाऊ के खिलाफ शुरू करेगा जिसके बाद 13 फरवरी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा मुकाबला होगा। सिंधू ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह टीम की हौसलाअफजाई करेंगी।

के कारण चीन में होने वाली बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है जिससे देश की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक का रंग सुधारने की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है।

यह टूर्नामेंट 11 से 16 फरवरी तक किंगदाओ में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी अभी गुवाहाटी में ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। सिंधू के अलावा शिविर में लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय के साथ-साथ सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की शीर्ष युगल जोड़ी भी हिस्सा ले रही है।

यह 29 वर्षीय खिलाड़ी उस भारतीय टीम का हिस्सा थी जिसने टूर्नामेंट के पिछले सत्र में कांस्य पदक जीता था। सिंधू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं भारी मन से यह बता रही हूं कि मैं बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप 2025 के लिए टीम के साथ यात्रा नहीं करूंगी। चार फरवरी को गुवाहाटी में ट्रेनिंग के दौरान मुझे अपनी पैर की मांसपेशियों में दर्द महसूस हुआ। अपने देश के लिए पट्टी लगाकर खेलने के प्रयास करने के बावजूद एमआरआई से पता चला है कि मुझे शुरुआत में जितना लगा था चोट के ठीक होने में उससे अधिक समय लगेगा।’’

सिंधू बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला महिला एकल स्वर्ण पदक जीतने के बाद से चोटों से जूझ रही हैं। इस स्टार खिलाड़ी को राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था जिसके कारण वह 2022 में विश्व चैंपियनशिप और विश्व टूर फाइनल सहित सभी शेष प्रतियोगिताओं से बाहर हो गईं थी। बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भारत को उपविजेता दक्षिण कोरिया और मकाऊ के साथ कठिन ग्रुप डी में रखा गया है। भारत अपना अभियान 12 फरवरी को मकाऊ के खिलाफ शुरू करेगा जिसके बाद 13 फरवरी को दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा मुकाबला होगा। सिंधू ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह टीम की हौसलाअफजाई करेंगी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने पर भारत के जूनियर एथलीट्स को नहीं मिलेगा नकद पुरस्कार, ये खिलाड़ी होंगे पात्र, जानें पूरी जानकारी

अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने पर भारत के जूनियर एथलीट्स को नहीं मिलेगा नकद पुरस्कार, ये खिलाड़ी होंगे पात्र, जानें पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us