
भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से 145 रन आगे है। शनिवार को टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर 141 रन बनाए। रवींद्र जडेजा 8 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद लौटे।
टी-ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 181 रन पर ऑलआउट हुई। यहां इंडिया को पहली पारी में 4 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया से डेब्यू मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 33 और सैम कोंस्टास ने 23 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह और नीतीश रेड्डी को 2-2 विकेट मिले।
ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा आखिरी सेशन
स्टंप्स हो गया है। भारतीय टीम का स्कोर 141 रन है। टीम इंडिया ने कुल 145 रन की बढ़त बना ली है। रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर नाबाद लौटे हैं।
दिन का आखिरी सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा है। 32 ओवर के इस सेशन में भारत ने 141 रन बनाने में 6 विकेट गंवा दिए।


