• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें:दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया; चहल ने फोटोज भी डिलीट की

sports_master by sports_master
January 4, 2025
in क्रिकेट
0
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें:दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया; चहल ने फोटोज भी डिलीट की

भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें हैं। इन खबरों को हवा तब मिली जब चहल और धनश्री ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

चहल ने धनश्री के साथ वाली सभी फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। धनश्री ने चहल को अनफॉलो तो किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें नहीं हटाई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक तलाक तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

तलाक को लेकर चहल और धनश्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है। युजवेंद्र और धनश्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी।

सोशल मीडिया में चल रही तलाक की अफवाहें

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें काफी समय से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। हालांकि उनके अलग होने के पीछे का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

झलक दिखला जा-11 शो में लव स्टोरी सुनाई थी

धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा-11 के एक एपिसोड के दौरान युजवेंद्र चहल के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कैसे चहल ने लॉकडाउन के दौरान उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था। इसके बाद धनश्री उन्हें डांस सिखाने के लिए राजी हो गईं। बाद में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

2023 में धनश्री ने हटाया था चहल का नाम

साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें लिखा था, नई जिंदगी आ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम में यूजर नेम से सरनेम चहल हटा दिया था। अब वह धनश्री वर्मा ही लिखती हैं।इसके बाद उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गईं थी। हालांकि बाद में क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को अफवाह करार दिया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
करुण ने लिस्ट-ए में बिना आउट हुए 542 रन बनाए:दुनिया के पहले बल्लेबाज; विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैचों में से 4 में नाबाद रहे

करुण ने लिस्ट-ए में बिना आउट हुए 542 रन बनाए:दुनिया के पहले बल्लेबाज; विजय हजारे ट्रॉफी के 5 मैचों में से 4 में नाबाद रहे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us