इंदौर। इंदौर नगर पालिका और मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के सहयोग से और मध्य प्रदेश टेनिस संघ द्वारा आयोजित इंटर स्कूल मेयर कप टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए *कैलाश जी* ने कहा कड़ी मेहनत, गुरुओं के प्रति सम्मान और सीखने की ललक आपको खेल की ऊंचाई तक पहुंचा सकती है।
इस उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम में ऑल इंडिया टेनिस संघ के महासचिव *अनिल धूपर* , मध्य प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष *अनिल महाजन* , एमआईसी सदस्य श्री *नंदकिशोर पहाड़िया* विशेष तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन टेनिस कोच इरफान अहमद ने किया। *पहले दिन के नतीजे ये रहे-*


