• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

एक दो नहीं आधा दर्जन रिकॉर्ड, बांग्लादेश को हराकर भारत ने बनाए बड़े कीर्तिमान

sports_master by sports_master
October 10, 2024
in क्रिकेट
0
एक दो नहीं आधा दर्जन रिकॉर्ड, बांग्लादेश को हराकर भारत ने बनाए बड़े कीर्तिमान

नई दिल्ली: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 86 रन से हराया और सीरीज भी अपने नाम कर ली। भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 222 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में बांग्लादेश 9 विकेट पर 135 रन ही बना पाई। वहीं इस मैच में सूर्या आर्मी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए। आइये उनपर एक नजर डालते हैं।

एक टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

एक टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के

एक टी20 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अब सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के नाम हो गया है। टीम इंडिया ने दिल्ली में दूसरे टी20 में 15 छक्के लगाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था। उन्होंने 2012 में 14 छक्के लगाए थे।

सबसे बड़ा टोटल/भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 में 9 विकेट पर 221 रन बनाए थे। यह टी20 में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले 2017 में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 विकेट पर 224 रन बनाए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने ली इस टी20 में विकेट

7 भारतीय गेंदबाजों ने ली इस टी20 में विकेट

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत के 7 अलग-अलग गेंदबाजों ने विकेट ली। यह एक टी20 में भारत के लिए अलग-अलग गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड है।

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में पहली बार 200 रन

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में पहली बार 200 रन

इससे पहले भारत ने कभी भी बांग्लादेश के खिलाफ एक टी20 मैच में 200 रन नहीं बनाए थे। यह कारनामा दिल्ली में पहली बार हुआ।

नीतीश रेड्डी और रिंकू ने दिल्ली में दिल जीता, भारत का टी-20 सीरीज में कब्जा, बांग्लादेश को 86 रन से रौंदा

 नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से 34 गेंद में 74 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में दो विकेट झटकते हुए बांग्लादेश की हार की स्क्रिप्ट लिखी। भारत के 221 रन के जवाब में मेहमान सिर्फ 9 विकेट पर 135 रन पर ही बना पाए।

दिल्ली: टेस्ट सीरीज में कब्जा करने के बाद अब भारत ने टी-20 सीरीज में भी बांग्लादेश को हरा दिया। दिल्ली का किला 86 रन से फतह करते ही तीन मैच की टी-20 सीरीज में अब भारत के पास 2-0 की अजेय लीड हो चुकी है। भारत ने श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था। तीसरा और आखिरी मैच हैदराबाद में 12 अक्टूबर को खेला जाएगा, जो बांग्लादेश के लिए प्रतिष्ठा का सवाल होगा तो भारतीय टीम उसे भी अपने नाम कर क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

रेड्डी ने 74 रन बनाए और दो विकेट भी लिए

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया दूसरा मैच नीतीश कुमार रेड्डी (34 गेंद में 74 रन) और रिंकू सिंह (29 गेंद में 53 रन) के लिए याद रखा जाएगा। रेड्डी ने गेंदबाजी में चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट भी लिए। इससे पहले रेड्डी ने रिंकू के साथ मिलकर टीम को मुश्किल से उबारा और चौथे विकेट के लिए 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 221/9 तक पहुंचाया। टी-20 के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब टीम इंडिया ने किसी मैच में सात गेंदबाज आजमाए हो, दिलचस्प है कि सभी को विकेट भी मिले, इस तरह बांग्ला टाइगर्स नौ विकेट खोकर 20 ओवर में सिर्फ 135 रन ही बना पाई।

।भारत के लिए सात गेंदबाजों ने की बॉलिंग
बांग्लादेश के लिए इस फॉर्मेट में अपनी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 41 रन का योगदान दिया, उन्होंने 39 गेंद की पारी में तीन छक्के लगाए। बल्ले से कमाल करने के बाद रेड्डी ने दो विकेट भी चटकाए। वरुण चक्रवर्ती को भी दो सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करते हुए परवेज हुसैन इमोन (12 गेंद में 16 रन) ने अर्शदीप के पहले ओवर में तीन चौके जड़ आक्रामक शुरुआती की, लेकिन इस गेंदबाज ने अपने अगले ओवर में उन्हें बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। पावरप्ले में बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 43 रन था। 18वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए रेड्डी ने तंजिम हसन को आउट कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अपना पहला विकेट लेने के बाद महमुदुल्लाह को चलता किया।

रिंकू की भी फिफ्टी, हार्दिक का भी बल्ला चला
अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने अपनी पारी में चार चौके और सात शानदार छक्के जड़े तो वहीं रिंकू ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। हार्दिक पंड्या ने 19 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 32 जबकि रियान पराग ने दो छक्के की मदद से छह गेंद में 15 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 16 रन देकर दो विकेट लिए। तंजिम हसन और मुस्तफिजुर रहमान को भी दो-दो सफलता मिली लेकिन दोनों काफी महंगे रहे। रिशाद हुसैन ने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

 

 

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
स्मृति शेष//खेलों के सच्चे हितैषी थे रतन टाटा

स्मृति शेष//खेलों के सच्चे हितैषी थे रतन टाटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us