• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

आधुनिक क्रिकेट के महायोद्धा हैं जो रूट

sports_master by sports_master
September 1, 2024
in क्रिकेट
0
आधुनिक क्रिकेट के महायोद्धा हैं जो रूट

प्रशांत रायचौधरी**
महान सुनील गावस्कर ने ने कहा था मेरा रिकॉर्ड कोई भारतीय तोड़े तो ज्यादा खुशी होगी और सचिन तेंदुलकर ने उनका रिकॉर्ड तोड़ा। फिर सचिन ने कहा मेरा रिकॉर्ड कोई भारतीय तोड़े तो ज्यादा खुशी होगी लेकिन उनकी यह इच्छा शायद पूरी नहीं हो सकेगी क्योंकि विराट कोहली 29 स्टेट शतक और 8790 रन के साथ जो रूट से काफी पीछे हैं।

इंग्लैंड के जो रूट रनों की दौड़ में काफी तेज चल रहे हैं। ऐतिहासिक लॉर्ड्स में जहां शतक बनाना किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है वहां जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक जोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है।
जो रूट अब इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एलिस्टर कुक के नाम था। रूट ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 143 और दूसरी पारी में 103 रनों की पारी खेली। इस तरह उन्होंने एलिस्टर कुक के 33 शतक के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
टेस्ट के नंबर-1 बल्लेबाज रूट अब उन बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से छठे नंबर पर पहुंच गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 34 या उससे ज्यादा शतक लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर सचिन तेंदुलकर (51 टेस्ट शतक) हैं। रूट के लिए सचिन का ये रिकॉर्ड तोड़ना काफी मुश्किल होगा क्योंकि उन्हें 51 टेस्ट शतक के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी भी 17 सैकड़े बनाने का बड़ा कारनामा करना होगा। हालांकि रूट जिस शानदार फॉर्म में अभी हैं, उसको देखते हुए उनका टॉप-3 में पहुंचना मुश्किल नहीं लग रहा है।
*सचिन के रिकॉर्ड पर खतरा*
जो रूट ने दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ नागपुर में इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से साल 2021 तक रूट 117 पारियों में सिर्फ 17 शतक जड़ पाए थे लेकिन 2021 से 2024 के बीच 4 साल से भी कम समय में उन्होंने महज 88 पारी खेलते हुए 17 शतक ठोक दिए हैं। रूट की इस खतरनाक फॉर्म को देखते हुए सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रनों के रिकॉर्ड पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है।
इतने रन दूर रूट
दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 51 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15921 रन बनाए। वहीं, 33 साल के रूट 145 टेस्ट की 265 पारियों में 34 शतक और 64 अर्धशतक की मदद से 12377 रन बना चुके हैं। यानी रूट को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 3544 रनों की दरकार है। जिस रफ्तार से रूट बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए सचिन का रिकॉर्ड टूट सकता है लेकिन उसके लिए इंग्लिश बल्लेबाज को अगले 3 साल इसी रफ्तार रन बनाने होंगे। हालांकि बल्लेबाज की फॉर्म कब खराब हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि रूट सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं। अगर वह सचिन के रनों के करीब भी पहुंच सके तो ये अपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि होगी।
*आधुनिक क्रिकेट में योगदान:* जो रूट ने आधुनिक क्रिकेट में एक संतुलन बनाए रखा है। वह नए जमाने की आक्रामकता और पुरानी शैली की संयम के साथ खेलते हैं। उनकी रन बनाने की क्षमता और उनका रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि वह टेस्ट क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शामिल हैं।
*फिटनेस और अनुशासन:* जो रूट अपनी फिटनेस और अनुशासन के लिए भी जाने जाते हैं। वह मैदान पर अपनी ऊर्जा और प्रतिबद्धता से युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा हैं। उनका डाइट, ट्रेनिंग, और रिकवरी प्रोग्राम बहुत ही सख्त है, जो उन्हें क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर लगातार प्रदर्शन करने में मदद करता है।
*निष्कर्ष:* जो रूट निस्संदेह क्रिकेट के खेल में एक असाधारण खिलाड़ी हैं। उनकी तकनीकी क्षमता, धैर्य, नेतृत्व कौशल और खेल के प्रति जुनून उन्हें एक सम्पूर्ण क्रिकेटर बनाते हैं। क्रिकेट की दुनिया में उनका योगदान और प्रभाव हमेशा याद किया जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
उलटफेर/जोकोविच बाहर:28वीं सीड ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने हराया

उलटफेर/जोकोविच बाहर:28वीं सीड ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us