न्यू यॉर्क।US ओपन में एक और उलटफेर हुआ है। शनिवार को टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हार मिली।
उन्हें 28वीं सीड ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने 6-4, 6-4, 2-6, 6-4 से हराया। यह मुकाबला न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला गया।
जोकोविच US ओपन के डिफेंडिंग चैंपियन थे। उन्होंने 2023 में रूस के डेनियल मेदवेदेव को हराकर ये टूर्नामेंट जीता था।
एक दिन पहले 30 अगस्त को 15 ग्रैंड स्लैम जीत चुके स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 74वीं रैंक के खिलाड़ी ने दूसरे राउंड से बाहर कर दिया था। अल्काराज ने 2022 में US ओपन जीता था।


