• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL से BCCI की कमाई 116% बढ़ी:2022 में मुनाफा 2367 करोड़ , 2023 में 5,120 करोड़ हुआ; विमेंस लीग से 377 करोड़ मिले

sports_master by sports_master
August 21, 2024
in क्रिकेट
0
IPL से BCCI की कमाई 116% बढ़ी:2022 में मुनाफा 2367 करोड़ , 2023 में 5,120 करोड़ हुआ; विमेंस लीग से 377 करोड़ मिले

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की IPL से होने वाली कमाई में 2022 से 2023 के बीच 116% का इजाफा हुआ है। BCCI की सालाना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। बोर्ड ने 2022 के IPL सीजन से 2,367 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था, जो साल 2023 के IPL संस्करण में 5120 करोड़ रुपए दर्ज किया गया।

इस बढ़े हुए मुनाफे की सबसे बड़ी वजह नया मीडिया राइट साइकल है, जिसे बोर्ड ने 2023 से 2027 के सीजन के लिए 48,390 करोड़ रुपए में बेचा है।

इस तरह साल 2022 के IPL सीजन से BCCI की मीडिया राइट्स कमाई 3780 करोड़ रुपए थी, जबकि सीजन 2023 में यह 131% बढ़कर 8744 करोड़ रुपए हो गई। इस दौरान बोर्ड की कमाई फ्रेंचाइजी फीस और स्पॉन्सरशिप राशि से भी बढ़ी है।

फ्रेंचाइजी फीस से बोर्ड की कमाई 1730 करोड़ रुपए से 22% बढ़कर 2117 करोड़ रुपए व स्पॉन्सरशिप में 828 करोड़ से बढ़कर 847 करोड़ रुपए हो गई। इसमें 2% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

साल 2023 के IPL सीजन में बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजी के बीच 4670 करोड़ रुपए बांटे। यह उससे पिछले सीजन में टीमों को मिली कुल राशि के दोगुने से भी अधिक था, जब बोर्ड ने 2,205 करोड़ रुपए बांटे थे।

दो सीजन पुरानी महिला लीग से 259 करोड़ लगाकर 636 करोड़ बनाए
दो सीजन पुरानी वीमेंस प्रीमियर लीग टी20 भी बोर्ड की आय के स्त्रोत के रूप में तैयार हो गई है। BCCI ने इस लीग पर 259 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

जबकि यहां से मीडिया राइट्स, फ्रेंचाइजी फीस और स्पॉन्सरशिप राइट्स से उसकी कमाई 636 करोड़ रुपए की रही। यानी, बोर्ड को 377 करोड़ रुपए का सीधा मुनाफा हुआ। इनमें अकेले मीडिया राइट्स से ही कमाई 125.53 करोड़ रुपए की रही।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
सौरव पत्नी और बेटी के साथ* *विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए*

सौरव पत्नी और बेटी के साथ* *विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us