*कोलकाता** में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर केस में राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स-छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। इसमें पूर्व क्रिकेटर *सौरव गांगुली, पत्नी डोना और बेटी सना के साथ शामिल हुए।*
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने की बात भी कही। आज बंगाल सरकार सुप्रीम कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट फाइल करेगी।
*3 पुलिस अफसर सस्पेंड:* 15 अगस्त की देर रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हजारों की भीड़ ने तोड़फोड़ की थी। पश्चिम बंगाल सरकार ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 2 असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर समेत 3 अफसरों को सस्पेंड किया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा CISF ने संभाल ली है। उधर, अस्पताल के पूर्व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं को लेकर ED जांच कराने की मांग की गई है।


