• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, April 22, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

विराट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे

sports_master by sports_master
August 21, 2024
in क्रिकेट
0
विराट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल पूरे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे कर लिए हैं। अगस्त 2008 में विराट कोहली ने 19 साल की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने श्रीलंका में अपने करियर का पहला मैच खेला था। जल्द ही विराट दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने लगे। आज के समय में विराट क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में एक माने जाते हैं।

कार्तिक ने दी विराट को बधाई

विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 साल पूरे होने पर दिनेश कार्तिक ने बधाई दी है। कार्तिक कई सीजन से आईपीएल में विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं। दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘आपके साथ खेलकर खुशी हुई कप्तान। 16 साल और जुनून अभी भी बरकरार है।’

श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के करीब दो साल बाद 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में विराट का टी20 डेब्यू हुआ था। उसके करीब एक साल बाद 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन में विराट ने पहला टेस्ट मैच खेला। 2015 में उन्हें भारतीय टेस्ट टीम का नियमित कप्तान बनाया गया। 2017 में विराट को वनडे और टी20 में भी कप्तानी की जिम्मेदारी मिल गई थी।

बांग्लादेश के खिलाफ एक्शन में होंगे

विराट कोहली ने दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत अगले महीने की शुरुआत में हो रही है। भारतीय टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेलना है। विराट उसमें नजर आ सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL से BCCI की कमाई 116% बढ़ी:2022 में मुनाफा 2367 करोड़ , 2023 में 5,120 करोड़ हुआ; विमेंस लीग से 377 करोड़ मिले

IPL से BCCI की कमाई 116% बढ़ी:2022 में मुनाफा 2367 करोड़ , 2023 में 5,120 करोड़ हुआ; विमेंस लीग से 377 करोड़ मिले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us