• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

यशस्वी जायसवाल की साल 2024 में कमाल की बल्‍लेबाजी, 1000 रन बनाकर पहले पायदान पर

sports_master by sports_master
July 29, 2024
in क्रिकेट
0
यशस्वी जायसवाल की साल 2024 में कमाल की बल्‍लेबाजी, 1000 रन बनाकर पहले पायदान पर

नई दिल्‍ली (New Delhi)। भारतीय युवा सेंसेशन यशस्वी जायसवाल(Young sensation Yashasvi Jaiswal) के नाम अभी तक का यह साल रहा है। वह 2024 में एक हजार रन (one thousand runs in 2024)बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज(world’s first batsman) बन गए हैं।

जी हां, यह उपलब्धि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टी20 मैच के दौरान हासिल की, जब उन्होंने 15 गेंदों पर 3 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्कों के साथ 30 रनों की तूफानी पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने महज 22 साल की उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन पूरे किए हैं, इसी के साथ भारत के लिए सबसे कम उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने के मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है।

यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में अभी तक मात्र 13 मैच खेले हैं, जिसमें 63.93 की लाजवाब औसत और 94.54 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 1023 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 2 शतक निकले।

यशस्वी के बल्ले से इन 1023 में से 740 रन टेस्ट में तो 283 रन टी20 में निकले हैं।

बात भारत के लिए सबसे कम उम्र में एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले भारतीयों की करें तो यह रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने महज 19 साल की उम्र में यह कारनामा 1992 में किया था, इसके बाद 1994 में भी उन्होंने इसे दोहराया था जब वह 21 साल के थे। विराट कोहली ने 2010 में पहली बार एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन का आंकड़ा छूआ था जब वह 22 साल के थे। अब यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

एक कैलेंडर ईयर में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज-

19 – सचिन तेंदुलकर (1992)

21 – रवि शास्त्री (1983)

21 – विनोद कांबली (1993)

21 – सचिन तेंदुलकर (1994)

22 – दिनेश कार्तिक (2007)

22 – विराट कोहली (2010)

22 – यशस्वी जायसवाल (2024)*

यशस्वी जायसवाल की यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 21वीं पारी थी, जिसमें वह 10 बार 30 रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं। यशस्वी करियर की पहली 21 पारियों में सबसे ज्यादा बार 30 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना का रिकॉर्ड धवस्त किया है।

10 – यशस्वी जयसवाल*

9 – सुरेश रैना

9 – युवराज सिंह

9 – विराट कोहली

9 – सूर्यकुमार यादव

8 – ईशान किशन

8 – मनीष पांडे

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Paris Olympics //चौथे दिन इस खेल में मेडल जीत सकता है भारत

Paris Olympics //चौथे दिन इस खेल में मेडल जीत सकता है भारत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us