पेरिस: पेरिस ओलिंपिक 2024 में अब तक भारतीय टीम ने एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा वह अब सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित इवेंट के ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी पहुंच गई हैं। इस मुकाबले का आयोजन 30 जुलाई यानी कल होगा।
इसके अलावा पेरिस ओलिंपिक के चौथे दिन भारत की मेंस हॉकी टीम का सामना आयरलैंड से होगा। भारतीय बॉक्सर्स भी एक्शन में नजर आएंगे। बैडमिंटन और आर्चरी जैसे इवेंट में भी भारतीय एथलीट्स भाग लेंगे। तो आइये ऐसे में नजर डालते हैं कि पेरिस ओलिंपिक के चौथे दिन (30 जुलाई) भारत का शेड्यूल क्या रहने वाला है और किस टाइम कौनसे इवेंट में भारतीय प्लेयर्स भाग लेने वाले हैं।
भारत का पेरिस ओलिंपिक में मंगलवार को चौथे दिन का शेड्यूल इस प्रकार है-
निशानेबाजी (shooting)
- ट्रैप पुरुष क्वालीफिकेशन: पृथ्वीराज तोंडइमन – दोपहर 12:30 बजे
- ट्रैप महिला क्वालीफिकेशन: श्रेयसी सिंह और राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे
- 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पदक मैच: भारत (मनु भाकर और सरबजोत सिंह) बनाम कोरिया – एक बजे
हॉकी: (Hockey)
- पुरुष पूल बी मैच: भारत बनाम आयरलैंड – शाम 4:45 बजे
तीरंदाजी (Archery)
- महिला व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत (शाम 5:15 बजे) और भजन कौर (शाम 5:30 बजे)
- पुरुष व्यक्तिगत 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा (रात 10:45 बजे)
बैडमिंटन (Badminton)
पुरुष युगल (ग्रुप चरण): सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी बनाम अल्फियन फजर और मुहम्मद रियान अर्दियांतो (इंडोनेशिया) –
शाम 5:30 बजे
महिला युगल (ग्रुप चरण): अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो बनाम सेतयाना मपासा और एंजेला यू (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:20 बजे।