• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, June 19, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

फीफा वर्ल्ड कप के बीच राफा मीर को 8.5 साल की जेल

स्पेनिश फुटबॉलर राफा मीर को 2024 में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट करने के मामले में वालेंसिया की अदालत ने 8.5 साल की जेल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पीड़िता को 64,000 यूरो का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

sports_master by sports_master
June 15, 2026
in फुटबॉल
0
फीफा वर्ल्ड कप के बीच राफा मीर को 8.5 साल की जेल

नई दिल्ली: स्पेनिश फुटबॉल जगत से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। लालीगा क्लब एल्शे के लिए खेलने वाले 28 साल के स्पेनिश स्ट्राइकर राफा मीर को यौन उत्पीड़न और चोट पहुंचाने के मामले में दोषी पाते हुए साढ़े आठ साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पूर्वी वालेंसिया क्षेत्र की एक अदालत ने सोमवार को यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना सितंबर 2024 की है, जब राफा मीर वालेंसिया क्लब के लिए खेल रहे थे। अदालत के फैसले के अनुसार, राफा मीर और एक अन्य फुटबॉलर वालेंसिया के एक नाइटक्लब में दो युवा महिलाओं से मिले थे। इसके बाद वे सभी पार्टी जारी रखने के लिए राफा मीर के घर चले गए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मीर के घर पर उन्होंने स्विमिंग पूल और बाथरूम में एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। घटना के बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सितंबर 2024 में ही मीर को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, उस समय मीर के वकील ने दावों को खारिज करते हुए कहा था कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे।

कोर्ट ने पीड़िता के बयान पर सुनाया फैसला

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने पीड़िता के बयानों को पूरी तरह सही माना। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता की गवाही को चश्मदीदों के बयानों और फोरेंसिक रिपोर्ट से भी पूरा समर्थन मिला है, जिससे राफा मीर का दोष साबित होता है। इसके लिए उन्हें 8 साल और 6 महीने की जेल और कोर्ट ने पीड़िता को 64,000 यूरो (लगभग 70 लाख रुपये) का मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फैसला अंतिम नहीं है और राफा मीर इसके खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील दायर कर सकते हैं।

क्लब सेविला ने की कड़ी निंदा

राफा मीर मूल रूप से प्रसिद्ध क्लब सेविला के खिलाड़ी हैं और वर्तमान में लोन पर एल्शे क्लब के लिए खेल रहे हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद सेविला क्लब ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कोर्ट के आदेश का सम्मान किया है। सेविला ने अपने बयान में कहा, ‘वालेंसिया की प्रांतीय अदालत द्वारा राफा मीर को सुनाई गई साढ़े आठ साल की सजा के फैसले का हम पूरी तरह सम्मान करते हैं। हमारा क्लब किसी भी प्रकार की हिंसा, दुर्व्यवहार या यौन उत्पीड़न की कड़े शब्दों में और स्पष्ट रूप से निंदा करता है। ऐसे आचरण के लिए हमारे समाज या खेल द्वारा दिए जाने वाले मूल्यों में कोई स्थान नहीं है।’

 

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IND A vs SL A: इंडिया ए ने अंधेरे में खेला सुपर ओवर, अंपायर्स ने क्यों ऑन नही की फ्लडलाइट्स, जानें कारण

IND A vs SL A: इंडिया ए ने अंधेरे में खेला सुपर ओवर, अंपायर्स ने क्यों ऑन नही की फ्लडलाइट्स, जानें कारण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us