• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पांचवे टेस्ट में बढ़ रही है दिलचस्पी, यशस्वी का शतक

sports_master by sports_master
August 2, 2025
in क्रिकेट
0
पांचवे टेस्ट में बढ़ रही है दिलचस्पी, यशस्वी का शतक

लंदन: भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में पांचवां टेस्ट 31 जुलाई यानी गुरुवार से खेला जा रहा है। भारतीय टीम दूसरी पारी में 396 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। ऐसे में भारत ने इंग्लैंड को 374 रन का टारगेट दिया है।

यशस्वी जायसवाल ने दमदार शतक ठोका और 118 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रविंद्र जडेजा ने भी अर्धशतक ठोका और 53 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने पंजा खोला। 3 विकेट गस एटकिंसन को मिले तो 2 विकेट जेमी ओवरटन ने भी लिए।

ओवल के मैदान पर आज तक इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं हुआ है। वाशिंगटन सुंदर ने भी अंत में कुछ बड़े शॉट्स लगाए और धमाकेदार अंदाज में अपनी फिफ्टी पूरी की। भारत की लीड में और इजाफा किया। ओवल में सबसे बड़ा रन चेज इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1902 में किया था। इंग्लैंड ने 263 रन का टारगेट चेज किया था।

पहली पारी में क्या-क्या हुआ

भारतीय टीम ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 224 रन बनाए थे। इसके बाद हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की और इंग्लैंड को 247 रन पर ही रोक दिया। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। इंग्लैंड को पहली पारी से 23 रन की लीड मिली थी। इसके बाद दूसरे दिन जब भारतीय टीम की दूसरी पारी में बल्लेबाजी आई तो भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया।

दूसरी पारी में चमके भारत के ये खिलाड़ी

दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने शतक तो आकाश दीप, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने फिफ्टी ठोकी। जायसवाल ने 14 चौके और 2 छक्के की मदद से 118 रन बनाए। आकाश दीप ने 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। रविंद्र जडेजा ने 5 चौके लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। अंत में सुंदर ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया और सिर्फ 46 गेंद में 53 रन ठोके। सुंदर ने 4 चौके और 4 छक्के अपनी पारी में उड़ाए।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंग्लैंड जीत से 35 रन और भारत चार विकेट दूर

इंग्लैंड जीत से 35 रन और भारत चार विकेट दूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us