• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Surya Kumar Yadav का डेब्यू से कप्तानी तक का सफर, जानें टी20 करियर की बड़ी बातें

sports_master by sports_master
July 20, 2024
in क्रिकेट
0
Surya Kumar Yadav का डेब्यू से कप्तानी तक का सफर, जानें टी20 करियर की बड़ी बातें

इसी महीने 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को टी20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी पहली टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं इस टीम में टी20 सीरीज केलिए सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। 33 साल की उम्र में सूर्या को ये जिम्मेदारी मिलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। क्योंकि 30 साल की उम्र के बाद भारतीय क्रिकेट में खिलाड़ी को बूढ़ा समझा जाने लगता है जिस कारण उसे लगातार आलोचना का शिकार होने के दौरान उसकी उम्र बढ़ने के ताने भी दिए जाते हैं। लेकिन सूर्या की इस मामले में कहानी पूरी तरह से उलटी नजर आ रही है। 

टी20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने 30 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था। 33 साल की उम्र में वह कप्तान बने, 2026 में अगला टी20 वर्ल्ड कप होना है। तब वह 35 साल के होंगे। सबकुछ ठीक रहा तो वह टीम इंडिया की कप्तानी भी करते दिखेंगे। एक दौर था जब सूर्या घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करते थे। आईपीएल में धुआंधार बल्लेबाजी करते थे। इसके बाद टीम में नहीं चुने जाते थे। नाम ना आने पर खिलाड़ी के परिवारवालों से लेकर फैंस तक हर कोई हैरान रह जाता था।

एक इंटरव्यू के दौरान सूर्या ने बताया था कि, मेरे पिताजी भी इंडिया ए टीम की घोषणा होती है वेबसाइट चेक करते हैं। वे मुझे फोन करते हैं और बताते हैं कि तुम्हारा नाम उसमें नहीं है। मैं उनसे कहता हूं कि कोई समस्या नहीं है। सूर्या ने 30 साल की उम्र में डेब्यू किया, इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, केवल 3 साल में ही वह फर्श से अर्श तक पहुंच गए।

सूर्या के टी20 करियर की बड़ी बातें

  • 30 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू
  • 31 साल की उम्र में पहला टी20 इंटरनेशनल शतक।
  • 32 साल की उम्र में नंबर 1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज
  • 32 साल की उम्र में टी20 इंटरनेशनल में 900 रेटिंग पॉइंट तक पहुंचने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी।
  • 32 साल की उम्र में पहली बार आईसीसी टी20 इंटरनेशनल ‘क्रिकेट ऑफ द ईयर’ चुने गए।
  • 33 साल में दूसरी बार आईसीसी टी20 इंटरनेशनल ‘क्रिकेट ऑफ द ईयर’ चुने गए।
  • 33 साल की उम्र में टीम इंडिया के टी20 कप्तान बने। 
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
एशिया कप में 34 साल की इस खिलाड़ी ने शतक लगाकर रचा इतिहास, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

एशिया कप में 34 साल की इस खिलाड़ी ने शतक लगाकर रचा इतिहास, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us