• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

युवराज सिंह, हरभजन और सुरेश रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप

sports_master by sports_master
July 16, 2024
in क्रिकेट
0
युवराज सिंह, हरभजन और सुरेश रैना के खिलाफ शिकायत दर्ज, दिव्यांगों का मजाक उड़ाने का आरोप

नई दिल्ली। तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटरों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाने में शिकायत (Complaint lodged at Amar Colony police station) देकर केस दर्ज करने की मांग की गई है। एक एनजीओ की तरफ से दी गई शिकायत में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना (Harbhajan Singh, Yuvraj Singh and Suresh Raina) पर दिव्यांगों का मजाक उड़ाने (making fun of disabled people) और अपमान करने का आरोप लगाया गया है।

हाल ही में इंग्लैंड में समाप्त हुई लीजेंड क्रिकेट चैंपियन में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। इसके बाद हरभजन ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह तीनों दिव्यांग की तरह चल रहे हैं। इस पर दिल्ली में दिव्यांग के लिए काम करने वाले एक एनजीओ ने तीनों क्रिकेटरों के खिलाफ अमर कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी है। एनजीओ ने शिकायत में आरोप लगाया कि वीडियो में तीनों खिलाड़ी दिव्यांग लोगों का अपमान करते नजर आ रहे हैं, इसलिए तीनों के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट मीडिया पर तीनों खिलाड़ियों का जमकर विरोध हो रहा है। इस विरोध को देखते हुए हरभजन सिंह ने अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से वीडियो को हटा दिया है। इसके अलावा उन्होंने वीडियो के संबंध में माफी भी मांगी। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए माफी मांगते हुए लिखा कि उनका या उनके साथियों का किसी भी व्यक्ति या समाज को दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था। यह वीडियो सिर्फ मजाक के लिए बनाई गई थी।

लीजेंड क्रिकेट चैंपियन जीतने के बाद युवराज, रैना और भज्जी ने तौबा-तौबा गाने पर एक वीडियो बनाया था। भज्जी ने इंटरनेट मीडिया वीडियो पोस्ट कर लिखा था कि लगातार 15 दिन खेलने के बाद पूरे शरीर की तौबा-तौबा हो गई है। कुछ ही देर में वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। इसके बाद यूजर ने तीनों का विरोध जताते हुए वीडियो को दिव्यांगों का अपमान बताया था।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की छुट्टी की खत्म, श्रीलंका में खेलना ही होगा

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा की छुट्टी की खत्म, श्रीलंका में खेलना ही होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us