आवेश आईपीएल में गंभीर के मेंटर रहते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स की तरफ से खेल चुके हैं। आवेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अभी तक तीन मैच में छह विकेट लिए हैं और उन्होंने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।

राहुल द्रविड़ की जगह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने गौतम गंभीर यह पद संभालने के लिए तैयार हैं। वह श्रीलंका के खिलाफ इस महीने के अंत में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज से अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। गंभीर इससे पहले आईपीएल में लखनऊ सुपरजाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर रह चुके हैं। भारत की युवा टीम फिलहाल जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा ले रही है और भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आवेश खान ने नवनियुक्त कोच के साथ अपने अनुभव को साझा किया है।


