• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

स्टॉपेज टाइम में गोल करके नीदरलैंड को हराकर यूरो फाइनल में इंग्लैंड

sports_master by sports_master
July 11, 2024
in फुटबॉल
0
स्टॉपेज टाइम में गोल करके नीदरलैंड को हराकर यूरो फाइनल में इंग्लैंड

इंग्लैंड के कोच जेरेथ साउथगेट ने कप्तान हैरी केन की जगह वाटकिंस को मैदान पर बुलाने का साहसिक फैसला लिया और स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में उसने गोल करके इसे सही साबित कर दिया। यूरो 2024 के नॉकआउट चरण में इंग्लैंड के लिये जूड बेलिंगघम ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया था।

डॉर्टमंड। एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्टॉपेज टाइम में ओली वाटकिंस के गोल के दम पर इंग्लैंड ने नीदरलैंड को 2 . 1 से हराकर यूरो फुटबॉल चैम्पियनशिप 2024 के फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना स्पेन से होगा। इंग्लैंड के कोच जेरेथ साउथगेट ने कप्तान हैरी केन की जगह वाटकिंस को मैदान पर बुलाने का साहसिक फैसला लिया और स्टॉपेज टाइम के पहले ही मिनट में उसने गोल करके इसे सही साबित कर दिया। यूरो 2024 के नॉकआउट चरण में इंग्लैंड के लिये जूड बेलिंगघम ने स्टॉपेज टाइम में बराबरी का गोल किया था।

इंग्लैंड ने स्लोवाकिया को अंतिम 16 के मुकाबले में हराया और स्विटजरलैंड को पेनल्टी शूट आउट में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इंग्लैंड ने आखिरी बार 1966 विश्व कप में खिताबी जीत दर्ज की थी जिसके बाद से टीम कोई बड़ा खिताब नहीं जीत सकी है। वाटकिंस इससे पहले इस बार यूरो चैम्पियनशिप में डेनमार्क के खिलाफ ग्रुप मैच में सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतरे थे। साउथगेट ने 80वें मिनट में जब उन्हें उतारने का फैसला किया तो सभी को हैरानी हुई। लेकिन यह उनका मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। इंग्लैंड पहली बार विदेश में फाइनल खेलेगा। उसने 1966 विश्व कप वेम्बले स्टेडियम पर जीता था और यूरो 2020 फाइनल भी वहीं खेला गया था जिसमें उसे इटली ने हराया था। नीदरलैंड के लिये 21 वर्ष के जावी सिमंस ने पहला गोल दागा। वहीं केन ने बराबरी का गोल पेनल्टी पर किया।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को बॉलिंग कोच बनाना चाहते हैं गौतम गंभीर

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज को बॉलिंग कोच बनाना चाहते हैं गौतम गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us