• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल जारी, 26 जुलाई को होगा पहला टी-20 मैच, गौतम गंभीर करेंगे आगाज

sports_master by sports_master
July 11, 2024
in क्रिकेट
0
भारत-श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल जारी, 26 जुलाई को होगा पहला टी-20 मैच, गौतम गंभीर करेंगे आगाज

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां वो 5 मैचों की टी20 सीरीज (5 match T20 series) खेल रही है. इसके बाद उसे श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां 3 मैचों की टी20 और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इन दोनों ही सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पिछले ही महीने रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. इस टूर्नामेंट के बाद ही बतौर कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया है. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को नया हेड कोच बनाया है.

अब गंभीर इस श्रीलंका दौरे से ही अपनी कोचिंग का आगाज करेंगे. बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद शुभमन गिल की कप्तानी में युवा भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर गई है. यहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इसके बाद भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी. हालांकि अभी तक श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि इसी हफ्ते के आखिर में टीम का ऐलान कर दिया जाएगा.

इस दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम की कप्तानी (Captaincy of Indian T20 team) हार्दिक पंड्या को सौंपी जा सकती है. जबकि वनडे की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है. इसका कारण रोहित शर्मा का आराम रहेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित इस दौरे से भी आराम ले सकते हैं. जबकि वो वर्ल्ड कप के बाद ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. ऐसे में टी20 में हार्दिक और वनडे में राहुल कप्तान हो सकते हैं.

भारतीय टीम इस दौरे का आगाज 26 जुलाई को करेगी. भारत और श्रीलंका के बीच सबसे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह सभी मुकाबले पल्लेकेल में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेले जाएंगे. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी. पहला वनडे मुकाबला 1 अगस्त को होगा. इस सीरीज के सभी वनडे मुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेले जाएंगे. 50-50 ओवरों के यह एकदिवसीय मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खेले जाएंगे.

भारत-श्रीलंका का शेड्यूल
26 जुलाई- पहला टी20, पल्लेकेल
27 जुलाई- दूसरा टी20, पल्लेकेल
29 जुलाई- तीसरा टी20, पल्लेकेल
1 अगस्त- पहला वनडे, कोलंबो
4 अगस्त- दूसरा वनडे, कोलंबो
7 अगस्त- तीसरा वनडे, कोलंबो

Share:

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
ओली वाटकिंस के दम पर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, अब इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत

ओली वाटकिंस के दम पर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, अब इस टीम से होगी खिताबी भिड़ंत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us