• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

बुमराह-मंधाना ICC प्लेयर ऑफ द मंथ:पहली बार मेंस और विमेंस कैटेगरी में एक ही देश के खिलाड़ी चुने गए

sports_master by sports_master
July 9, 2024
in क्रिकेट
0
बुमराह-मंधाना ICC प्लेयर ऑफ द मंथ:पहली बार मेंस और विमेंस कैटेगरी में एक ही देश के खिलाड़ी चुने गए

Newdehli.भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विमेंस ओपनर स्मृति मंधाना को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया है।ICC ने मंगलवार को जून महीने के बेस्ट क्रिकेटर्स की घोषणा की। ऐसा पहली बार हुआ जब एक ही देश के खिलाड़ियों ने एक ही महीने में मेंस और विमेंस दोनों पुरस्कार जीते हैं।

मेंस कैटेगरी में बुमराह के अलावा टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज भी नॉमिनेट हुए थे, जबकि विमेंस कैटेगरी में इंग्लैंड की मैया बाउचियर और श्रीलंका की विशमी गुणरत्ने दावेदारी में शामिल थी।

बुमराह ने हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी टी-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। उन्होंने 8 मैचों में 4.17 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की और 15 विकेट भी लिए। वह टीम इंडिया के दूसरे टॉप विकेट टेकर रहे। वह प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे।

मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दो मैचों में दो सेंचुरी लगाई
मंधाना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों में 113 और 136 रनों की पारी खेली थी। वहीं तीसरे मैच में उनके बल्ले से 90 रनों की पारी देखने को मिली।

इसके बाद टेस्ट में मंधाना ने अपनी उसी फॉर्म को जारी रखते हुए 149 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारतीय महिला टीम ने विमेंस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 603 रन बनाए थे और इसके बाद इस मुकाबले को उन्होंने 10 विकेट से जीत लिया था।

बुमराह ने रोहित और गुरबाज को बधाई दी
बुमराह ने ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिलने के बाद कहा, ‘जून ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ दिन हम लोगों के लिए बहुत शानदार रहे हैं। शानदार प्रदर्शन कर टूर्नामेंट जीतना काफी खास एहसास है, इन यादों को मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और रहमानुल्लाह गुरबाज को शानदार प्रदर्शन के लिए मैं बधाई देता हूं। अंत में मैं अपने परिवार, साथी खिलाड़ियों और कोचों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित ने द्रविड़ को वर्क वाइफ बताया:इमोशनल पोस्ट में लिखा- आपको कोच कह पाना सौभाग्य की बात, हर याद संजोकर रखूंगा

रोहित ने द्रविड़ को वर्क वाइफ बताया:इमोशनल पोस्ट में लिखा- आपको कोच कह पाना सौभाग्य की बात, हर याद संजोकर रखूंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us