• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

16 घंटे चला जश्न: विक्ट्री परेड में रोहित हो या विराट, बुमराह हो या हार्दिक सभी खुशी से झूम रहे थे

sports_master by sports_master
July 4, 2024
in क्रिकेट
0
16 घंटे चला जश्न: विक्ट्री परेड में रोहित हो या विराट, बुमराह हो या हार्दिक सभी खुशी से झूम रहे थे

मुंबई |4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए यादगार रहा। टी-20 वर्ल्ड कप की घर वापसी जो हुई। 2007 में पहले टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया दूसरी बार ट्रॉफी लेकर लौटी। फिर क्या था…17 साल इस ट्रॉफी की ओर टकटकी लगाए बैठे भारतीय फैंस अपने चहेते स्टार्स के स्वागत के लिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक की सड़कों पर उतर आए। इस जीत का सेलिब्रेशन 16 घंटे तक चला।

रोहित की ब्रिगेड बारबाडोस से गुरुवार सुबह 6.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरी तो फैंस स्वागत के लिए उमड़ आए। इसके बाद टीम पीएम नरेंद्र मोदी से मिली। फिर टीम मुंबई पहुंची। मरीन ड्राइव पर फैंस स्वागत के लिए बारिश के बीच 6 घंटे सड़क पर खड़े रहे। जश्न रात 10 बजे तक चला।

 शुरुआत मुंबई में सम्मान से…BCCI ने 125 करोड़ दिए
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में BCCI ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के खिलाड़ियों का सम्मान किया। यहां बोर्ड के प्रेसिडेंट रोजन बिन्नी और सेक्रेटरी जय शाह ने टीम को 125 करोड़ रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी वानखेड़े में ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए।

BCCI ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए का चेक दिया।
BCCI ने टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए का चेक दिया।
वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत इंडियन प्लेयर्स डांस करने लगे।
वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते ही विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत इंडियन प्लेयर्स डांस करने लगे।

 

  • राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘इन लड़कों ने जो किया है, वह अविश्वसनीय है। कड़ी मेहनत, लचीलापन, कभी हार न मानने वाला रवैया, लगातार बेहतर होने की कोशिश। मैं इस प्यार को मिस करूंगा।
  • रोहित शर्मा ने कहा, ‘सभी का शुक्रिया। जब से हम भारत आए हैं, तब से यह शानदार रहा है। यह ट्रॉफी पूरे देश के लिए है।’ हार्दिक पंड्या की गेंदबाजी की तारीफ की। कहा, उन्हें सैल्यूट। हार्दिक पंड्या ट्रॉफी लेकर वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। उनके स्टेडियम पहुंचते ही लोगों ने ‘हार्दिक…हार्दिक’ के नारे लगाए।
  • जसप्रीत बुमराह बोले, ‘मैं किसी क्रिकेट मैच के बाद रोता नहीं हूं, लेकिन उस जीत के बाद मैंने महसूस किया कि 2-3 बार मेरी आंखों से आंसू निकल आए।’
  • विराट कोहली ने बताया, ‘रोहित जब सीढ़ियों पर थे, तब मेरी और उनकी आंखों में आंसू थे। मैंने पहली बार उन्हें इतना ज्यादा इमोशनल होते देखा। 2011 में जब हमने वर्ल्ड कप जीता, तब सभी सीनियर प्लेयर्स इमोशनल थे, मुझे नहीं पता था कि उन्हें इतना रोना क्यों आ रहा है। आज जब मैंने इतने इंतजार के बाद ट्रॉफी जीती तो जाना कि तब वे इतने इमोशनल क्यों थे।’
विराट कोहली ने तिरंगा लपेटकर वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाया।

मुंबई की मरीन ड्राइव पर विक्ट्री परेड, 40 मिनट चली, 3 लाख से ज्यादा फैंस पहुंचे
सम्मान समारोह में रोहित ने कहा, ‘मुंबई किसी को निराश नहीं करती।’ इसकी वजह थी कि फैंस मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया के स्वागत के लिए दोपहर 2 बजे से ही जुटने शुरू हो गए थे। 3 किमी लंबी मरीन ड्राइव पर 3 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। बिल्डिंग, पेड़, बसों और वाहनों पर चढ़े थे।

यहां विक्ट्री परेड शुरू हुई तो भारतीय स्टार ने भी फैंस को निराश नहीं किया। 48 मिनट की विक्ट्री परेड में रोहित हो या विराट, बुमराह हो या हार्दिक सभी खुशी से झूम रहे थे। जनसैलाब को देख वे खुद को भी नहीं रोक पा रहे थे। सीरियस मूड में नजर आने वाले राहुल द्रविड़ भी खुशी से चहकते नजर आए। लोगों का हाथ उठाकर अभिवादन कर रहे थे। उन्होंने ओपन रूफ बस पर कभी रोहित, कभी विराट तो कभी हार्दिक को गले लगाया।

विजय रथ पर ट्रॉफी के साथ पंत, कोहली, द्रविड़ और सैमसन।
विजय रथ पर ट्रॉफी के साथ पंत, कोहली, द्रविड़ और सैमसन।
ट्रॉफी के साथ अक्षर, रोहित, सैमसन और दुबे।
ट्रॉफी के साथ अक्षर, रोहित, सैमसन और दुबे।
हाथ में तिरंगा थामे टीम बस पर कप्तान रोहित शर्मा।
मरीन ड्राइव पर 3 लाख से ज्यादा फैंस मौजूद थे।
मरीन ड्राइव पर 3 लाख से ज्यादा फैंस मौजूद थे।
इंडियन प्लेयर्स की एक झलक पाने के लिए फैन्स घर की छतों पर चढ़ गए।
इंडियन प्लेयर्स की एक झलक पाने के लिए फैन्स घर की छतों पर चढ़ गए।
मरीन ड्राइव पर दोपहर 2 बजे से ही फैंस पहुंचना शुरू हो गए थे।
मरीन ड्राइव पर दोपहर 2 बजे से ही फैंस पहुंचना शुरू हो गए थे।
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही टीम इंडिया के प्लेन का स्वागत वॉटर कैनन से हुआ।
मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही टीम इंडिया के प्लेन का स्वागत वॉटर कैनन से हुआ।

नई दिल्ली में टीम इंडिया 8 घंटे रही: एयरपोर्ट पर स्वागत, PM मोदी से मिली
टीम इंडिया गुरुवार सुबह 6:10 बजे बारबाडोस से दिल्ली पहुंची थी। टर्मिनस से बाहर आकर कप्तान रोहित शर्मा, BCCI सचिव जय शाह और प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी ने केक काटा। इस दौरान भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।

एयरपोर्ट से टीम होटल ITC मौर्या पहुंची। यहां कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने भांगड़ा किया। होटल में भी एक स्पेशल केक काटा गया। इसके बाद सुबह 10.46 बजे पीएम आवास पहुंचे। इस दौरान खिलाड़ियों ने पीएम को एक जर्सी दी, जिस पर नमो-1 लिखा है। पीएम आवास पर खिलाड़ी करीब 2 घंटे रहे।

कप्तान रोहित शर्मा ट्रॉफी लेकर दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले।
रोहित जैसे ही ट्रॉफी लेकर फैंस ने इंडिया...इंडिया के नारे लगाए।
रोहित जैसे ही ट्रॉफी लेकर फैंस ने इंडिया…इंडिया के नारे लगाए।
एयरपोर्ट पहुंचते ही BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और कप्तान रोहित शर्मा ने केक काटा।
टीम इंडिया पीएम आवास में पीएम नरेंद्र मोदी से मिली। 2 घंटे रही।
टीम इंडिया पीएम आवास में पीएम नरेंद्र मोदी से मिली। 2 घंटे रही।
BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी को नमो-1 लिखी जर्सी गिफ्ट की।
पीएम मोदी अपनी गोद में जसप्रीत बुमराह और संजन गणेशन के बेटे अंगद को लिए नजर आए।
पीएम मोदी अपनी गोद में जसप्रीत बुमराह और संजन गणेशन के बेटे अंगद को लिए नजर आए।
sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विम्बलडन 2024- फोगनिनी ने रूड को हराकर बाहर किया:अल्कारेज तीसरे दौर में पहुंचे; ओसाका हारकर बाहर

विम्बलडन 2024- फोगनिनी ने रूड को हराकर बाहर किया:अल्कारेज तीसरे दौर में पहुंचे; ओसाका हारकर बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us