• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, March 7, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

रोहित को धन्यवाद, टीम इंडिया से कही 5 बड़ी बातें…आखिरी स्पीच में इमोशनल कर गए राहुल द्रविड़

sports_master by sports_master
July 2, 2024
in क्रिकेट
0
रोहित को धन्यवाद, टीम इंडिया से कही 5 बड़ी बातें…आखिरी स्पीच में इमोशनल कर गए राहुल द्रविड़

नई दिल्ली: राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के पिछले दो साल से भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे. इन दो सालों में उन्होंने ना सिर्फ ट्रॉफी जीतने में मदद की है, बल्कि कई खिलाड़ी बनाए और टीम के बेंच को मजबूत किया. द्रवि़ड़ ने कोचिंग के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) समेत बाकी खिलाड़ियों को ना जाने कितनी बार स्पीच दी होगी. बारबाडोस में भारतीय फैंस के सपने को पूरा करने के बाद, अब उन्होंने अलविदा कह दिया है और इससे पहले एक आखिरी स्पीच दी है. इस दौरान उन्होंने कई बड़ी बातें कही और जाते-जाते खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को अपनी बातों से इमोशनल कर गए. आइये जानते हैं उन्होंने इस दौरान कौन-सी 5 बड़ी बातें कही हैं.

राहुल द्रविड़ अपने फेयरवेल स्पीच में बेहद इमोशनल नजर आए. जीत के बाद ड्र्रेसिंग में सभी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और बीसीसीआई के सचिव जय शाह मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से कहा कि करियर के अंत में कोई रन या रिकॉर्ड्स याद नहीं रहेंगे, सिर्फ इस तरह के पल ही याद रहेंगे. इसलिए उन्हें जमकर इसका आनंद उठाना चाहिए.

द्रविड़ ने आखिरी स्पीच में पिछले दो सालों के संघर्ष को याद किया. इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ की मेहनत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में टीम बहुत अच्छा खेली, कई बार ट्रॉफी के नजदीक गई, लेकिन उस लाइन को पार नहीं कर सकी. अब सभी ने उस काम को कर दिखाया है और पूरे देश को उन पर गर्व है.

टीम इंडिया को संबोधित करते हुए द्रविड़ ने खिलाड़ियों से कहा कि उनके परिवार भी इस ट्रॉफी के लिए काफी संघर्ष किया है और जिस लगन से उन्होंने मेहनत किया और इसे हासिल किया उसके लिए उनके पास शब्द नहीं हैं. अंत में उन्होंने पूरी टीम को उन्हें मान-सम्मान देने के लिए धन्यवाद कहा.

द्रविड़ ने इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी तारीफ की और उन्हें धन्यवाद कहा. बता दें कि रोहित ने ही उन्हें फोन करके टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक रुकने के लिए मनाया था. द्रविड़ ने फोन करके यहां तक रोकने के लिए ही धन्यवाद कहा. स्पीच के अंत में राहुल द्रविड़ ने सभी खिलाड़ियों से एक टीम की तरह एकजुट होकर रहने को कहा. उन्होंने कहा कि ये जीत किसी एक की जीत नहीं है, पूरी टीम ने मिलकर ये कामयाबी हासिल की है, इसलिए वो हमेशा एक टीम की तरह खेलें.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बजरंग पूनिया ने NADA पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- वो मेरा करियर खत्म करना चाहता है

बजरंग पूनिया ने NADA पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- वो मेरा करियर खत्म करना चाहता है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us