• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Wednesday, March 4, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup : फाइनल मैच में बारिश बन सकती है विलेन, मैच धुला तो जानिए क्या होगा?

sports_master by sports_master
June 29, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup : फाइनल मैच में बारिश बन सकती है विलेन, मैच धुला तो जानिए क्या होगा?

नई दिल्ली (New Delhi)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का खिताबी मुकाबला (Title match) आज यानी शनिवार 29 जून को भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval, Barbados) में खेला जाना है। स्थानीय समयानुसार IND vs SA फाइनल सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होगा, वहीं भारतीय समयानुसार यह मैच रात 8 बजे होगा।

टॉस के लिए दोनों कप्तान -रोहित शर्मा और एडेन मार्करम- आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल पर बारिश का तगड़ा साया है। 28 जून का सूरज ढलने के साथ वहां झमाझम बारिश हुई है, वहीं देर रात भी वहां तगड़ी बारिश होने के पूर्वानुमान है। ऐसे में इसका असर फाइनल पर पड़ सकता है।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल वेदर
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल के दिन बारिश के पूर्वानुमान है, मगर बारबाडोस में एक दिन पहले से ही हो रही झमाझम बारिश ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। वहां मौजूद कई पत्रकारों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बारिश की डेंसिटी काफी तगड़ी है, अगर ऐसी ही बारिश आधी रात में भी होती है तो इसका असर मैदान पर पड़ेगा। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होना है तो ऐसे में ग्राउंड्समैन को मैदान सुखाने में काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है।

IND vs SA फाइनल 29 जून वेदर रिपोर्ट
Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार बारबाडोस में 29 जून को 46 प्रतिशत बारिश के चांसेस बताए जा रहे हैं, वहीं 99 प्रतिशत चांसेस इस बात के हैं कि मैदान पर बाद छाए रहेंगे। मैदान के ऊपर बादल मंडराने का मतलब है कि मैच बारिश के चलते बार-बार रुक सकता है। वहीं सुबह 6 से 8 तूफान का भी अलर्ट है। बात मैच के दौरान यानी 10 बजे से दोपहर तक के वेदर की बात करें तो, 10 से 12 तक तो मौसम साफ बताया जा रहा है, मगर 1 बजे गरज के साथ बारिश के पूर्वानुमान है जो मैच में खलल डाल सकता है। इसके बाद बारिश होने के चांसेस 50 से कम प्रतिशत के हैं।

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल 29 जून को धुला तो क्या होगा?
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका फाइनल अगर बारिश के चलते 29 जून को पूरा नहीं हो पाता है तो टेंशन मत लीजिये, इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है। बारिश की स्थिति में मैच 30 जून को पूरा किया जाएगा। वहीं अगर 30 जून को भी बारिश खलनायक बनती है तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, टी20 विश्व कप का खिताब जीतेगा भारत, कोहली जड़ेंगे शतक…

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी ने की भविष्यवाणी, टी20 विश्व कप का खिताब जीतेगा भारत, कोहली जड़ेंगे शतक…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us