मैक्सिमिलियन वोबर के आत्मघाती गोल की मदद से फ्रांस ने यूरोपीय फुटबाल चैंपियनशिप में ऑस्ट्रिया को 1-0 से पराजित किया। लेकिन इस मैच में उसके स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे की नाक में चोट लग गई और उनका टूर्नामेंट में आगे खेलना संदिग्ध है। फ्रांस का यह टूर्नामेंट में पहला ही मुकाबला था। हालांकि कप्तान एम्बाप्पे का चोटिल होने टीम के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है।
डिफेंडर के कंधे पर लगा एम्बाप्पे का नाक
यूपो 2024 के एम्बाप्पे ग्रुप डी के इस मैच के अंतिम क्षणों में गेंद पर नियंत्रण बनाने के प्रयास में ऑस्ट्रिया के केविन डांसो से टकरा गए। इससे उनकी नाक टूट गई। एम्बाप्पे नाक से खून बहने लगा और वह सूज गई।
आगे के मैचों से हो सकते हैं बाहर
फ्रांस के कोच डिडिएर डेसचैम्प्स ने किलियन एम्बाप्पे के आगे के मैचों में खेलने के संबंध में कहा- अभी हमारे हाथ में कुछ नहीं है। अभी हमें यह पता नहीं है कि उनकी चोट कितनी गंभीर है। वह टूर्नामेंट में आगे खेल पाएंगे या नहीं अभी इसका जवाब मेरे पास नहीं है।
एम्बाप्पे को येलो कार्ड भी मिला
चोट लगने के बाद एम्बाप्पे फील्ड ऑफ प्ले से बाहर चले गए। फ्रांस 10 खिलाड़ियों से ही खेल रही थी। ऐसे में वह बिना रेफरी की अनुमति के मैदान के अंदर आकर बैठ गए। इस वजह से रेफरी ने उन्हें ऐलो कार्ड दिखा दिया।
फैंस से मास्क के लिए मांगा सुझाव
नाक में चोट लगने के बाद एम्बाप्पे अगर मैदान पर उतरते हैं तो वह मास्क पहन सकते हैं। कई फुटबॉलर चेहरे और नाक को चोट से बचाने के लिए मास्क पहनते हैं। एम्बाप्पे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फैंस से मास्क के लिए सुझाव मांगे हैं।चोटिल होने से पहले एम्बाप्पे पर सभी की निगाह टिकी थी। ऑस्ट्रिया ने उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया, लेकिन टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अपनी भूमिका निभाई। वोबर ने 38वें मिनट में एम्बाप्पे का शॉट रोकने के प्रयास में ही आत्मघाती गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ।


