• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

T20 World Cup 2024: यह टीम नहीं है… कोच गैरी कर्स्टन ने खोल दी बाबर सेना की पोल

sports_master by sports_master
June 17, 2024
in क्रिकेट
0
T20 World Cup 2024: यह टीम नहीं है… कोच गैरी कर्स्टन ने खोल दी बाबर सेना की पोल

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से ठीक पहले पाकिस्तान ने गैरी कर्स्टन को अपना हेड कोच बनाया था। उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए जिम्मेदारी मिली थी। गैरी की कोचिंग में भारतीय टीम ने 2011 वर्ल्ड कप जीता था। वह 2022 में आईपीएल जीतने वाली गुजरात टाइटंस के भी साथ थे। लेकिन पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले ही राउंड में बाहर हो गई। अमेरिका और फिर भारत से मिली हार की वजह से पाकिस्तान सुपर 8 में नहीं पहुंच पाया।

गैरी कर्स्टन का सनसनीखेज खुलासा

पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सफर समाप्त होते ही गैरी कर्स्टन ने टीम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी अनुसार गैरी कर्स्टन ने कहा, ‘पाकिस्तान की टीम में कोई एकता नहीं है, वे इसे टीम कहते हैं, लेकिन यह टीम नहीं है। वे एक-दूसरे का सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। हर कोई दाएं-बाएं और अलग-थलग है। मैंने कई टीमों के साथ काम किया है, लेकिन मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी।’

दुनिया से काफी पीछे है टीम

गैरी कर्स्टन के अनुसार पाकिस्तान की टीम अभी दुनिया से काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी को नहीं पता कि कब कौन से शॉट खेलना है। साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज रहे गैरी कर्स्टन ने आगे बात करते हुए कहा, ‘इतना क्रिकेट खेलने के बावजूद कोई नहीं जानता कि कौन सा शॉट कब खेलना है।’ कर्स्टन ने साफ कर दिया है कि इन पहलुओं में सुधार करने वाले खिलाड़ी ही टीम में बने रहेंगे, जबकि ऐसा नहीं करने वालों को बाहर कर दिया जाएगा।

आयरलैंड के खिलाफ भी जैसे तैसे जीते

पाकिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने आखिरी मैच में जैसे तैसे जीत हासिल की। 107 रनों के लक्ष्य के सामने 62 पर पाकिस्तान ने 6 विकेट खो दिए थे। हालांकि बाबर आजम के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर पाकिस्तान को जीत दिला दी। अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हारने के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ 120 का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाया था। फिर उसे कनाडा के खिलाफ भी मुश्किल से जीत मिली थी।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
Euro 2024: सर्बिया को हराने में हांफ गए अंग्रेज

Euro 2024: सर्बिया को हराने में हांफ गए अंग्रेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us