• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

PCB बड़े एक्शन की तैयारी में, वर्ल्डकप से बाहर होने पर ले सकता सैलरी में कटौती का फैसला

sports_master by sports_master
June 15, 2024
in क्रिकेट
0
PCB बड़े एक्शन की तैयारी में, वर्ल्डकप से बाहर होने पर ले सकता सैलरी में कटौती का फैसला

पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर होना तय हो गया है। यूएसए और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा के मैदान पर 14 जून को मुकाबला होना था लेकिन उसे बारिश की वजह से रद कर दिया गया, जिससे अमेरिका की टीम ने जहां अगले दौर में अपनी जगह बना ली तो वहीं पाकिस्तान की टीम का सफर ग्रुप स्टेज से ही खत्म हो गया।

वहीं इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को एक मुकाबला खेलना है जो आयरलैंड की टीम के खिलाफ लेकिन अपने शुरुआती 2 मैचों में पहले यूएसए और फिर भारत के खिलाफ मिली हार ने उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया, हालांकि कनाडा के खिलाफ अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत जरूर दर्ज की थी। अब टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कई बड़े फैसले ले सकता है जिसमें एक खिलाड़ियों की सैलरी कटौती से भी जुड़ा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान की टीम भारत के साथ ग्रुप ए का हिस्सा है जिसमें उनके सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीद सभी को थी, लेकिन यूएसए के खिलाफ मैच में उन्हें सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जहां टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद आलोचना का सामना कर रहा है तो वहीं वह सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल खिलाड़ियों के सैलरी की समीक्षा करने के साथ उनके वेतन में कटौती का भी फैसला ले सकता है।

एक सूत्र ने दिए अपने बयान में बताया कि बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा करने की सलाह दी है। पीसीबी अध्यक्ष अगर टीम के खराब प्रदर्शन पर कड़ा रवैया अपनाते हैं तो खिलाड़ियों के केंद्रीय अनुबंध की समीक्षा की जा सकती है और उनके वेतन में कटौती हो सकती है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, कनाडा के खिलाफ बस करना होगा ये काम

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, कनाडा के खिलाफ बस करना होगा ये काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us