• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल का बड़ा दावा, कहा- विराट कोहली की आलोचना करने पर मिली जान से मारने की धमकी

sports_master by sports_master
May 30, 2024
in क्रिकेट
0
पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल का बड़ा दावा, कहा- विराट कोहली की आलोचना करने पर मिली जान से मारने की धमकी

नई दिल्‍ली(New Delhi) । हाल ही में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (Indian Premier League 2024)में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली(Virat Kohli the batsman) ने शानदार प्रदर्शन (Display)किया है। सीजन के दौरान उनके स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हुई थी लेकिन जब उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हुई तो उनका स्ट्राइक रेट 154.70 रहा, जोकि उनका सीजन बेस्ट है। कोहली ने कई बार ये कहा कि उन्होंने आईपीएल 2024 में अपने स्ट्राइक रेट पर काम किया है, क्योंकि जिस तरह से अन्य टीमें विस्फोटक शुरुआत कर रही थी, उसे देखते हुए उन्हें अपने गेम प्लान में बदलाव करना पड़ा। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डुल ने विराट कोहली के स्ट्राइक रेट मामले को लेकर बड़ा दावा किया है, उन्होंने कहा कि कोहली की आलोचना करने के कारण उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

कोहली की स्ट्राइक रेट की आलोचना करने वालों में न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर साइमन डूल भी शामिल हैं। हालांकि उन्होंने सीजन के बाद कहा कि कोहली उनके हिसाब से सीजन के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। डूल ने कोहली जैसे खिलाड़ी की आलोचना करने के दूसरे पहलू भी बताए।

साइमन डुल ने कहा, “मैं एक अद्भुत खिलाड़ी को देख रहा हूं, एक ऐसा खिलाड़ी जिसे पहले से अधिक हावी होना चाहिए था। मैं यही कहा था, जब उनके स्ट्राइक रेट के बारे में बात हो रही थी। मुझे लगा कि वह आउट होने से डर रहा था क्योंकि उसे इस बात की चिंता थी कि उसके पीछे क्या है, न कि इस बात की कि वह क्या कर रहा है। यह वही बात है जो मैंने बाबर के बारे में कही थी और पाकिस्तान में इस बारे में बात करने के बाद मैंने उससे बात की थी और उसने कहा था कि उसके कोचों ने भी उसे यही बात कही थी। इस साल मुझे कोहली की जो चीज पसंद आई, वह थी छक्के मारने की उनकी इच्छा।”

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 154.70 की स्ट्राइक रेट और 61.75 की औसत से पांच अर्धशतक और एक शतक के साथ 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। उन्होंने इस सीजन में 38 छक्के लगाए।

यही शर्म की बात

उन्होंने आगे कहा, “वह इतना अच्छा है कि उसे आउट होने की चिंता नहीं करनी चाहिए और यही बात मैंने हमेशा कही है। मैंने विराट कोहली के बारे में हजारों अच्छी बातें कही हैं, लेकिन अगर मैं कोई निगेटिव बात कहता हूं, तो मुझे जान से मारने की धमकियां मिलती हैं। यही शर्म की बात है।”

विराट कोहली अगले महीने टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि वह अब तक भारतीय टीम से नहीं जुड़े हैं, जोकि रविवार को न्यूयॉर्क पहुंच गई है। विराट कोहली इस महीने के अंत तक टीम से जुड़ सकते हैं।

Share:

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
बाबर आजम ने की सुनील गावस्कर से मुलाकात, जानें क्या बात हुई

बाबर आजम ने की सुनील गावस्कर से मुलाकात, जानें क्या बात हुई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us