• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Malaysia Masters:पीवी सिंधु ने कड़े मुकाबले में चीन की खिलाड़ी को दी मात, अश्मिता ने भी क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां कड़े मुकाबले में कोरिया की सिम यू जिन को हराया लेकिन दिन का आकर्षण अश्मिता चालिहा रहीं जिन्होंने दूसरे दौर में तीसरी वरीय बेइवेन झेंग को हराकर उलटफेर करते हुए मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

sports_master by sports_master
May 23, 2024
in बैडमिंटन
0
Malaysia Masters:पीवी सिंधु ने कड़े मुकाबले में चीन की खिलाड़ी को दी मात, अश्मिता ने भी क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां कड़े मुकाबले में कोरिया की सिम यू जिन को हराया लेकिन दिन का आकर्षण अश्मिता चालिहा रहीं जिन्होंने दूसरे दौर में तीसरी वरीय बेइवेन झेंग को हराकर उलटफेर करते हुए मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने कोरिया की दुनिया की 34वें नंबर की खिलाड़ी यू जिन को महिला एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में 59 मिनट में 21-13 12-21 21-14 से हराया। यू जिन के खिलाफ सिंधू की यह तीसरी जीत है। पिछले साल अक्टूबर में लगी घुटने की चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए हैदराबाद की 28 साल की सिंधू शीर्ष फॉर्म हासिल करने में नाकाम रही है। पांचवीं वरीय सिंधू अगले दौर में शीर्ष वरीय हेन युई से भिड़ेंगी।

चीन की इस खिलाड़ी ने पिछले महीने निंग्बो में एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में सिंधू को हराया था। पिछला खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन में जीतने वाली सिंधू का दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है। भारतीय खिलाड़ी ने हेन युई के खिलाफ छह में से पांच मुकाबले जीते हैं। दुनिया की 53वें नंबर की खिलाड़ी अश्मिता ने इसके बाद दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी झेंग को तीन गेम में 21-19 16-21 21-12 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।

अश्मिता ने दूसरी बार किसी सुपर 500 प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले वह 2022 में इंडिया ओपन के भी अंतिम आठ में पहुंची थी। गुवाहाटी की यह खिलाड़ी अगले दौर में चीन की छठी वरीय और दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी झेंग यी मेन से भिड़ेगी। अश्मिता पिछले कुछ समय से अच्छी लय में हैं। उन्होंने उबेर कप में कनाडा की मिशेल ली को हराया जबकि जापान की अया ओहोरी और पिछले हफ्ते चीन की हेन युई को हराने के करीब पहुंची।

इससे पहले सिंधू ने मुकाबले में धीमी शुरुआत की और पहले गेम में 3-7 से पिछड़ गई। भारतीय खिलाड़ी हालांकि वापसी करते हुए ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाने में सफल रही और फिर लगातार सात अंक के साथ पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। यू जिन ने ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बनाई और खेल दोबारा शुरू होने पर 14-10 से आगे हो गईं। कोरिया की खिलाड़ी ने अगले नौ में से सात अंक जीतकर मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा।

निर्णायक गेम में यू जिन ने एक बार फिर अच्छी शुरुआत करते हुए 5-1 की बढ़त बनाई। सिंधू ने स्कोर 6-6 किया और फिर 13-9 की बढ़त बनाई। उन्होंने 16-14 के स्कोर पर लगातार पांच अंक के साथ गेम और मैच अपने नाम किया। बाएं हाथ की खिलाड़ी अश्मिता ने झेंग के खिलाफ अच्छी शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन विरोधी खिलाड़ी ने ब्रेक तक 10-11 के स्कोर से उनकी बढ़त को सिर्फ एक अंक तक सीमित कर दिया।

झेंग ने 14-13 की बढ़त बनाई लेकिन अश्मिता ने 17-17 के स्कोर के बाद बढ़त बरकरार रखते हुए पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी करीबी मुकाबला देखने को मिला। झेंग ने 8-8 के स्कोर पर लगातार तीन अंक के साथ ब्रेक तक 11-8 की बढ़त बनाई और फिर बढ़त बरकरार रखते हुए मुकाबले को तीसरे और निर्णायक गेम में खींचा। निर्णायक गेम में अश्मिता का दबदबा देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ी ने 11-4 की बढ़त बनाई और फिर आसानी से गेम और मैच जीत लिया।

अन्य मुकाबलों में पुरुष एकल में किरण जॉर्ज को पांचवें वरीय ली जी जिया के खिलाफ 13-21 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की सातवीं वरीय जोड़ी को भी सुंग शुओ युन और यू चिएन हुई की कोरिया की जोड़ी के खिलाफ तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में 18-21 22-20 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी को चेन टैंग जेइ और टोह ई वेई की मलेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी के खिलाफ 9-21 15-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर को पियर्ली टेन और थिनाह मुरलीधरन की मलेशिया की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ महिला युगल में 17-21 11-21 से हार मिली।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
खेल मंत्रालय ने ओलंपिक से पहले लक्ष्य और सिंधू की विदेश में ट्रेनिंग को स्वीकृति दी

खेल मंत्रालय ने ओलंपिक से पहले लक्ष्य और सिंधू की विदेश में ट्रेनिंग को स्वीकृति दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us