• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सुबह 5 बजे तक पार्टी की… चेन्नई को हराकर जश्न में लीन हो गई थी RCB टीम

sports_master by sports_master
May 23, 2024
in क्रिकेट
0
सुबह 5 बजे तक पार्टी की… चेन्नई को हराकर जश्न में लीन हो गई थी RCB टीम

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन तो किया। जब उनके लिए सारे दरवाजे बंद हो गए थे। तब भी उन्होंने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी। लगातार 6 मैच जीतकर वह प्लेऑफ में पहुंचे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ करो या मरो के मैच में RCB ने शानदार खेल दिखाया। आखिरी ओवर में गेंदबाज यश दयाल ने कमाल की गेंदबाजी की और आरसीबी की जीत पक्की कर दी। वहीं अब यश के पिता ने खुलासा किया है कि चेन्नई के खिलाफ इस बड़ी जीत के बाद पूरी टीम ने सुबह 5 बजे तक पार्टी की थी।

चेन्नई को हराकर सुबह 5 बजे तक पार्टी की

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल ने आईएएनएस को बताया कि चेन्नई को हराकर पूरी टीम ने सुबह 5 बजे तक पार्टी की। यश के पिता ने कहा, ‘यश ने अपनी मां को बताया कि मैच के बाद पार्टी सुबह 5 बजे तक चली थी। वह बहुत खुश था। उसने कहा जब धोनी ने पहली गेंद पर छक्का लगाया था। तब वह अपनी गेंदबाजी पर फोकस कर रहा था ना कि इस बात पर कि क्रीज पर धोनी और जडेजा में से कौन है।

‘एलिमिनेटर हारकर आईपीएल से बाहर हुई आरसीबी

चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई थी। ऐसे में 22 मई की रात को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में एलिमिनेटर मैच में उनका सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ। आरआर ने एलिमिनेटर मैच 4 विकेट से जीत लिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 8 विकेट पर 20 ओवर में 172 रन बनाए। 173 रन का टारगेट एक ओवर पहले ही राजस्थान रॉयल्स ने चेज कर लिया और 4 विकेट से वह मैच जीत गए। अब दूसरा क्वालीफायर मैच चेन्नई में 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
IPL 2024: उसे परवाह नहीं पैसे मिल तो रहे हैं… ग्लेन मैक्सवेल पर जमकर बरसे मनोज तिवारी, सुनाई खरी-खरी

IPL 2024: उसे परवाह नहीं पैसे मिल तो रहे हैं... ग्लेन मैक्सवेल पर जमकर बरसे मनोज तिवारी, सुनाई खरी-खरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us