• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Saturday, April 18, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

Satwik-Chirag ने Thailand Open जीत के बाद विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल की

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन में जीत के बाद पुरुष युगल विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में हार के बाद भारतीय जोड़ी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण जोड़ी ने चीन में एशिया चैंपियनशिप में वॉकओवर दे दिया था।

sports_master by sports_master
May 21, 2024
in बैडमिंटन
0
Satwik-Chirag ने Thailand Open जीत के बाद विश्व नंबर एक रैंकिंग हासिल की

नयी दिल्ली । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने थाईलैंड ओपन में  जीत के बाद मंगलवार को पुरुष युगल विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल कर लिया। ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर में हार के बाद भारतीय जोड़ी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी। इसके बाद सात्विक की चोट के कारण इस जोड़ी ने चीन में एशिया चैंपियनशिप में वॉकओवर दे दिया था।

भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड ओपन में जोरदार वापसी करते हुए चीन के चेन बो यांग और लियू यी पर सीधे गेम में जीत के साथ सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता। यह जोड़ी बीडब्ल्यू की नवीनतम रैंकिंग में 99670 अंकों के साथ दो पायदान चढ़कर पांच सप्ताह के बाद फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी। ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू महिला एकल रैंकिंग में एक स्थान फिसलकर 15वें नंबर पर आ गई। एचएस प्रणय ने अपनी नौवीं रैंकिंग बरकरार रखी और पुरुष एकल के शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र भारतीय है। लक्ष्य सेन तीन स्थान गिरकर 14वें नंबर पर खिसक गए। किदांबी श्रीकांत (26वें), प्रियांशु राजावत (33वें) एक-एक स्थान नीचे आ गये जबकि किरण जॉर्ज 36वें नंबर पर खिसक गए। महिला युगल में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा 19वीं रैंकिंग के साथ सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी है। इस जोड़ी ने दो स्थान का सुधार किया है। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी एक स्थान गिरकर विश्व में 29वें स्थान पर खिसक गई है। मिश्रित युगल में, सतीश कुमार करुणाकरन और आद्या वरियाथ तीन स्थान ऊपर चढ़कर विश्व में 39वें स्थान पर पहुंच गए और शीर्ष 50 में शामिल एकमात्र भारतीय थे।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
हॉकी प्रो लीग: भारत की पुरुष और महिला टीमों को यूरोपीय चरण का फायदा उठाने की उम्मीद

हॉकी प्रो लीग: भारत की पुरुष और महिला टीमों को यूरोपीय चरण का फायदा उठाने की उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • आईपीएल 2026
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us