नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी आईपीएल 2024 के आखिरी गेम के बाद वापस अपने घर रांची लौंट आए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर भी देखा गया था। वहीं अब रांची लौटते ही वह बाइक राइड करते हुए नजर आए। धोनी को रांची की सड़कों पर उनकी पुरानी बाइक चलाते हुए देखा गया। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 में अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में आरसीबी से हार गई थी, जिससे चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि यह हार कहीं ना कहीं माही को चुभी थी, जोकि मैच के बाद उनके चेहरे पर भी दिखा था। लेकिन इस हार से आगे बढ़कर धोनी रांची में अपने लिए कुछ समय निकालकर बाइक राइड करते हुए देखे गए।
रांची की सड़कों पर बाइक चलाते दिखे धोनी
एक फैन ने एमस धोनी को उन्हें यामाहा RD 350 बाइक पर जाते हुए देखा। ऐसे में उन्होंने माही को कैमरा में कैद भी कर लिया। हालांकि राइड पूरी करने के बाद माही वो रांची में अपने घर वापस जाते हुए नजर आए। धोनी और उनका परिवार 19 मई, रविवार को बेंगलुरु से रांची लौटे थे. एयरपोर्ट पर उन्हें गाड़ी से निकलते हुए देखा गया था। जहां फैंस उनसे मिलने की कोशिश कर रहे थे और उनकी तस्वीरें ले रहे थे।धोनी को बाइक चलाने का बहुत शौक है। वो अक्सर रांची की सड़कों पर घूमते हुए देखे जाते हैं। उनके पास कई शानदार बाइक्स और गाड़ियां हैं। एक वीडियो में, पूर्व भारतीय गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने उनके घर के दो मंजिला गैरेज को भी दिखाया था।


