• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 8, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

गौतम गंभीर के बयान पर पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया, कहा- वे सिर्फ विवाद पैदा कर रहे हैं, उन्हें सीरियसली ना लें

sports_master by sports_master
May 17, 2024
in क्रिकेट
0
गौतम गंभीर के बयान पर पूर्व क्रिकेटर की प्रतिक्रिया, कहा- वे सिर्फ विवाद पैदा कर रहे हैं, उन्हें सीरियसली ना लें

नई दिल्‍ली (New Delhi) । पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस हफ्ते की शुरुआत में उस समय सुर्खियां बटोरी थी, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड (South Africa and England) के दो पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स और केविन पीटरसन (Former cricketers AB de Villiers and Kevin Pietersen) की यह कहकर आलोचना की थी कि इन दोनों का भी बतौर कप्तान रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

दरअसल, डी विलियर्स और पीटरसन ने हाल ही में आईपीएल 2024 (IPL 2024) में हार्दिक पांड्या की कप्तान की खूब आलोचना की थी। पांड्या की अगुवाई में एमआई का प्रदर्शन इस साल निराशाजनक रहा। मुंबई टूर्नामेंट से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी। गंभीर के इस बयान पर अब पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि गंभीर सिर्फ विवाद पैदा कर रहे हैं, उन्हें सीरियसली ना लें।

क्रिकट्रैकर के अनुसार अतुल वासन ने कहा, “आप क्या कह रहे हैं? वह विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें इसकी आदत है। मैं गौतम गंभीर को सीरियसली नहीं लेता।”

गौतम गंभीर ने कहा था, “चाहे वो एबी डी विलियर्स हों या फिर केविन पीटरसन कप्तानी के दौरान उन्होंने अपने करियर में क्या किया है? मुझे लगाता है कि कप्तान के तौर पर उन्होंने अपने करियर में कुछ भी नहीं किया है। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखें तो वो किसी भी कप्तान से ज्यादा खराब रहा है।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने यह भी कहा था, “मुझे नहीं लगता कि एबी डी विलियर्स ने आईपीएल में अपने स्कोर के अलावा कुछ हासिल किया है। मुझे नहीं लगता कि टीम के नजरिये से उन्होंने कुछ हासिल किया है।”

गौतम गंभीर वर्तमान में कोलकाता नाइट राइडर्स के डगआउट का हिस्सा हैं, जहां वह टीम के मेंटर हैं। गंभीर की केकेआर में वापसी अब तक सफल रही है, केकेआर ने आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
विश्व क्वालीफायर से पहले कोरिया में अभ्यास करेंगी तीरंदाज दीपिका

विश्व क्वालीफायर से पहले कोरिया में अभ्यास करेंगी तीरंदाज दीपिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us