नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को चुने जाने की चर्चा चल रही है। फ्लेमिंग फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। वह 2009 के ही चेन्नई के हेड कोच हैं। खबर आई है कि बीसीसीआई फ्लेमिंग को उनका अच्छा नेतृत्व और अनुभव के कारण उपयुक्त उम्मीदवार मानता है।
सीएसके ने अफवाह पर क्या कहा?
इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। फ्रेंचाइजी की तरफ से कहा गया है कि स्टीफन फ्लेमिंग के साथ अभी तक कोई बात नहीं हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा- मैंने ऐसा कुछ नहीं सुना है। स्टीफन फ्लेमिंग की ओर से भी सीएसके से कोई बातचीत नहीं की गई है।हेड कोच के लिए जरूरी योग्यता, अनुभव और कौशल फ्लेमिंग के पास मौजूद हैं। बीसीसीआई ने बताया है कि वेतन इंटरव्यू पर निर्भर करेगा और अनुभव के हिसाब से होगा। राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए फ्लेमिंग के अलावा वीवीएस लक्ष्मण, रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर के नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी किसी के नाम की पुष्टि नहीं की है और कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लक्ष्मण आवेदन नहीं करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि राहुल द्रविड़ के पास दोबारा आवेदन का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
कोच की योग्यता क्या होनाी चाहिए?
बीसीसीआई ने भारतीय टीम के हेड कोच पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इसमें आवेदक के लिए योग्यता भी बताई गई है। कम से कम 30 टेस्ट मैच या 50 वनडे खेले होना चाहिए। या फुल मेंबर टेस्ट प्लेइंग नेशन का मुख्य कोच कम से कम 2 वर्ष रहा होना चाहिए। किसी एसोसिएट मेंबर/आईपीएल टीम या किसी इंटरनेशनल लीग/प्रथम श्रेणी टीम/ नेशनल ए टीम का कम से कम 3 वर्ष की अवधि के लिए मुख्य रहा होना चाहिए। बीसीसीआई लेवल 3 सर्टिफिकेशन या ऐसे ही किसी क्रिकेट बोर्ड से कोचिंग का सर्टिफिकेशन होना चाहिए। आयु 60 साल से कम होनी चाहिए।


