• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Friday, March 6, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

IPL 2024: आज जीतकर भी बाहर हो सकती है दिल्ली

sports_master by sports_master
May 14, 2024
in क्रिकेट
0
IPL 2024: आज जीतकर भी बाहर हो सकती है दिल्ली

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में 63 मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ सात लीग मैच बचे हैं, लेकिन अभी भी प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। कोलकाता नाइटराइडर्स एकमात्र टीम है जो प्लेऑफ में क्वॉलिफाई कर सकी है जबकि बाकी के बचे तीन स्थान पर कब्जा जमाने के लिए पांच टीमें होड़ में हैं। इन पांच में शामिल दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आज जब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, तो दोनों टीमें ही जीत के साथ इस रेस में आगे निकलने की कोशिश करेंगी। बेंगलुरु में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली हार के बाद दिल्ली के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बहुत कमजोर हो गई है और अपने अंतिम लीग मैच में यदि उन्हें लखनऊ से हार मिलती है तो इस सीजन उनका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर लखनऊ हार मिलने के बावजूद प्लेऑफ की डोर को थामे रहेगी। हालांकि उसकी पूरी कोशिश जीत के साथ लगातार तीसरे साल प्लेऑफ में जगह पक्की करने की होगी।

दिल्ली और लखनऊ के लिए प्लेऑफ का हिसाब-किताब
लखनऊ के 12 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। उसे अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो दोनों मैच जीतने होंगे। साथ ही नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि हैदराबाद से मिली लगभग 11 ओवर के अंतर की हार ने उसे मुश्किल में डाल दिया है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के पास 13 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। उसका भी नेट रन रेट बेहद खराब है। संभव है कि वह जीतकर भी प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई नहीं कर पाए।

फील्डिंग में करना होगा बेहतर
एक मैच का निलंबन झेलने के बाद कप्तान ऋषभ पंत की टीम में वापसी होगी। टीम को सुपर जायंट्स के खिलाफ फील्डिंग सुधारनी होगी क्योंकि टीम ने आरसीबी के खिलाफ कई कैच टपकाए। गेंदबाजों ने आरसीबी के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत करने का मौका दिया जबकि उसके बल्लेबाजों ने पॉवरप्ले में चार ओवर्स के भीतर ही चार विकेट गंवा दिए जिससे टीम मौजूदा आईपीएल में 140 रन के अपने न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई। दिल्ली ने हालांकि मौजूदा सीजन में चार बार 200 से अधिक रन बनाए हैं और टीम को यह प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद होगी जिससे कि प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रख सके।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
माराडोना के उत्तराधिकारियों का बयान, कहा- ‘गोल्डन बॉल ट्रॉफी चोरी हुई, नीलामी रोकना चाहते हैं

माराडोना के उत्तराधिकारियों का बयान, कहा- 'गोल्डन बॉल ट्रॉफी चोरी हुई, नीलामी रोकना चाहते हैं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us