गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 35 रन से हरा दिया। चेन्नई ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रन ही बना सकी।
GT के कप्तान शुभमन गिल (104 रन) ने IPL इतिहास का 100वां शतक जमाया। गिल के बाद साई सुदर्शन (103 रन) ने भी करियर की पहली सेंचुरी पूरी की। दोनों ने 210 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। CSK से तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए।
CSK से डेरिल मिचेल ने 63 रन, मोईन अली ने 56 रन, एमएस धोनी ने 26 और शिवम दुबे 21 रन बनाए। मोहित शर्मा ने 3 और राशिद खान ने 2 विकेट लिए।
आखिरी ओवर में धोनी ने 2 छक्के जमाए
एमएस धोनी ने आखिरी ओवर डाल रहे राशिद खान की बॉल पर दो छक्के जमाए। राशिद के इस ओवर से 16 रन आए। एमएस धोनी 26 और शार्दूल ठाकुर 19 रन पर नाबाद रहे। राशिद की आखिरी बॉल पर धोनी के चौके के बाद भी गुजरात ने मैच 35 रनों से जीता।
राशिद ने जडेजा और सैटनर को पवेलियन भेजा
18वां ओवर डालने आए राशिद खान ने चेन्नई को दो झटके दिए। उन्होंने रवींद्र जडेजा और मिचेल सैंटनर को पवेलियन भेजा। ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर 170/8 रहा।
कार्तिक त्यागी के आखिरी ओवर में 19 रन, कुल 51 रन दिए
डेब्यू कर रहे कार्तिक त्यागी ने अपने कोटे के 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए हैं। उन्होंने पारी के 16वें और अपने आखिरी ओवर में 19 रन खर्च किए। इस ओवर में 3 बाउंड्री आई। इनमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। इसी ओवर में चेन्नई ने 150 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। टीम ने 5 विकेट पर 162 रन बनाए।
मोईन अली ने भी फिफ्टी लगाई
डेरिल मिचेल ने 26 बॉल पर अर्धशतक पूरा कर लिया
डेरिल मिचेल ने राशिद खान के खिलाफ 10वें ओवर में सिंगल लिया। इसी के साथ उन्होंने 26 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। मिचेल 63 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मोहित शर्मा ने लॉन्ग ऑफ पर कैच कराया।
आखिरी ओवर में सिमरजीत ने 12 रन दिए, गुजरात 231/3
पारी का आखिरी ओवर डाल रहे सिमरजीत ने 12 रन खर्च किए। इसी के साथ गुजरात ने 231 रन बनाते हुए चेन्नई को 232 रन का टारगेट दिया। डेविड मिलर 16 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शाहरुख खान 2 रन बनाकर रनआउट हुए।
साई सुदर्शन की छक्के से सेंचुरी, लीग में 101वां शतक
17वें ओवर में साई सुदर्शन ने गिल के बाद सेंचुरी पूरी की। उन्होंने सिमरजीत के ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का जमाया। सुदर्शन ने IPL इतिहास का 101वां शतक जमाया।
शुभमन गिल //रिकॉर्ड : IPL इतिहास में 100वां शतक
शुभमन गिल की सेंचुरी के साथ IPL के इतिहास में 100 शतक लग गया है। लीग का पहला शतक ब्रैंडन मैकुलम के नाम दर्ज है। उन्होंने नाबाद 158 रन बनाए।


