• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Monday, March 2, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती में अंतर कहां है? 10 मुकाबलों के बाद दोनों का प्रदर्शन

sports_master by sports_master
May 4, 2024
in क्रिकेट
0
सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती में अंतर कहां है? 10 मुकाबलों के बाद दोनों का प्रदर्शन

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती. कोलकाता नाइट राइडर्स की दो बड़ी ताकत. दो सबसे बड़े मैच विनर. दोनों का अंदाज एक जैसा, गेंदबाजी का मिजाज एक जैसा. और, IPL 2024 में तो इनके आंकड़े भी हूबहू हैं. दोनों में अंतर कहां है? वरुण चक्रवर्ती कहते हैं कि उन्हें जब भी जरूरत होती है, सुनील नरेन उनके लिए सीनियर साथी के तौर पर खड़े होते हैं. लेकिन, आंकड़े कहते हैं कि नरेन आगे या पीछे खड़े नहीं है बल्कि वरुण के साथ-साथ ही चल रहे हैं.

IPL 2024 में 3 मई को KKR ने अपना 10वां मैच खेला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला ये मुकाबला सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के लिए भी 10वां मैच रहा. लेकिन, हैरानी तब हुई जब इन दोनों मिस्ट्री स्पिनर के आंकड़े भी 10 मैचों के बाद एक समान ही दिखे. उन 10 मैचों के आंकड़े को देखें, उससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ इनके प्रदर्शन पर गौर करना जरूरी है. आखिर समानता इस मैच के भी परफॉर्मेन्स में जो दिखी है.

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती प्रदर्शन सेम टू सेम

सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से बड़ा फर्क पैदा किया. दोनों ने अपने-अपने कोटे के 4-4 ओवर डाले, जिसमें 22-22 रन देकर 2-2 विकेट अपने नाम किए. मतलब ना ओवर ज्यादा या कम फेंके, ना ही एक भी रन ऊपर और नीचे लुटाए. यहां तक कि विकेट भी सुनील और वरूण ने एक समान झटके.

ये तो हुई सिर्फ 1 मैच की बात. अब जरा 10 मैचों के बाद का भी सुनील नरेन औरवरुण चक्रवर्ती का आंकड़ा देख लीजिए. IPL 2024 में 10 पारियों के बाद सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती, दोनों ने 13-13 विकेट लिए हैं. मतलब फर्क यहां भी ना इनिंग में और ना ही विकेट में दिखा है. प्रदर्शन के पैमाने पर दोनों सेम टू सेम है.

नरेन और वरुण में अंतर कहां है?

अब सवाल है कि अंतर कहां है? तो ये अंतर उतना ही है जितना कि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के बीच अनुभव का फर्क है. ये अंतर दोनों के इकॉनमी रेट में दिखता है. सुनील नरेन की इकॉनमी 10 पारियों के बाद 6.72 की है. वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 8.64 की इकॉनमी से रन दिए हैं.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
स्टार स्पोर्ट्स पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, Live शो में लगाई क्लास, विराट कोहली को भी लपेटा

स्टार स्पोर्ट्स पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, Live शो में लगाई क्लास, विराट कोहली को भी लपेटा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us