• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

हैदराबाद ने राजस्थान को एक रन से हराया

sports_master by sports_master
May 2, 2024
in क्रिकेट
0
हैदराबाद ने राजस्थान को एक रन से हराया

हैदराबाद/इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हरा दिया। टीम के भुवनेश्वर कुमार ने आखिरी ओवर में रोवमन पॉवेल और रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ 13 रन डिफेंड किए। उन्होंने आखिरी बॉल पर पॉवेल को 2 रन नहीं बनाने दिए।

हैदराबाद से भुवनेश्वर ने 3 विकेट लिए। पैट कमिंस और थंगारसु नटराजन को 2-2 विकेट मिले। राजस्थान से रियान पराग ने 77 और यशस्वी जायसवाल ने 67 रन बनाए। हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। राजस्थान 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी।

आखिरी ओवर में 13 रन नहीं बना सकी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे। रोवमन पॉवेल और रविचंद्रन अश्विन ने 5 बॉल पर 11 रन बना लिए। आखिरी बॉल पर 2 रन चाहिए थे लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने पॉवेल को LBW कर दिया। इसी के साथ हैदराबाद ने एक रन से मैच जीत लिया।

19वें ओवर में राजस्थान को छठे झठका

पैट कमिंस ने राजस्थान रॉयल्स ने छठा झटका दिया, 19वें ओवर की पहली बॉल पर उन्होंने ध्रुव जुरेल को कैच आउट कराया। जुरेल 3 बॉल में एक ही रन बना सके।

हेटमायर 13 रन बनाकर आउट

18वें ओवर में नटराजन ने शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा। हेटमायर ने 13 रन बनाए। नटराजन ने इससे पहले यशस्वी जायसवाल को भी पवेलियन भेजा था।

रियान पराग को कमिंस ने पवेलियन भेजा

16वें ओवर की पांचवीं बॉल पर रियान पराग आउट हुए। उन्हें पैट कमिंस ने लॉन्ग ऑन पर मार्को यानसन के हाथों कैच कराया। पराग ने 49 बॉल पर 77 रन बनाए।

यशस्वी 67 रन बनाकर आउट

यशस्वी जायसवाल 67 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने थंगारसु नटराजन ने बोल्ड किया। यशस्वी ने रियान पराग के साथ तीसरे विकेट के लिए 134 रन की पार्टनरशिप की थी।

जायसवाल-पराग की चौकों से फिफ्टी

यशस्वी जायसवाल ने 30 बॉल पर फिफ्टी लगाई।
यशस्वी जायसवाल ने 30 बॉल पर फिफ्टी लगाई।

11वें ओवर की पहली बॉल पर यशस्वी जायसवाल ने सीजन की पहली फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 30 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमाई। फिर शाहबाज के ओवर की 5वीं बॉल पर रियान पराग ने भी चौके से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 31 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमाई। इस ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 111/2 रहा।

10 ओवर में राजस्थान का स्कोर 100 रन

10वें ओवर में राजस्थान ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। जायसवाल और पराग नाबाद हैं।

पावरप्ले में राजस्थान का स्कोर 60/2, जायसवाल-पराग की फिफ्टी पार्टनरशिप

रियान पराग ने यशस्वी जायसवाल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की।
रियान पराग ने यशस्वी जायसवाल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की।

राजस्थान ने पावरप्ले में दो विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। पहले ओवर में बटलर-सैमसन के विकेट के बाद जायसवाल ने रियान पराग के साथ राजस्थान की पारी संभाली। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। टी नटराजन के ओवर की 5वीं बॉल पर अभिषेक शर्मा से रियान पराग का कैच छूट गया।

5वें ओवर में राजस्थान के 50 रन, कमिंस के ओवर में जायसवाल की 3 बाउंड्री

5वें ओवर में राजस्थान ने 50 रन बना लिए हैं। जायसवाल और रियान पराग की जोड़ी ने पैट कमिंस के ओवर में 15 रन बनाए। जायसवाल ने कमिंस के ओवर में दो चौके और एक छक्का जमाया।

भुवी के दूसरे ओवर से 15 रन आए, पराग ने तीन बाउंड्री जमाई

स्पेल का दूसरा ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार के ओवर से 15 रन आए। रियान पराग ने भुवी की तीसरी, चौथी और छठी बॉल पर बाउंड्री जमाई। इनमें एक छक्का और दो चौके शामिल रहे। 3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 21/2 रहा।

भुवनेश्वर को पहले ओवर में दो विकेट, बटलर-सैमसन आउट

भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ओवर में राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन को चलता कर दिया। ये दोनों बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके। भुवी ने ओवर की दूसरी बॉल पर बटलर को मार्को यानसन के हाथों कैच कराया। फिर 5वीं बॉल पर सैमसन को बोल्ड कर दिया। एक ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक रन पर दो विकेट रहा।

संदीप शर्मा के ओवर में आए 15 रन, हैदराबाद ने 201 रन बनाए

पारी का आखिरी ओवर लेकर आए संदीप शर्मा ने 16 रन खर्च किए। उनके ओवर में हेनरिक क्लासन ने एक छक्का और एक चौका जमाया। वे 19 बॉल पर 42 रन पर नाबाद रहे, जबकि नितिश रेड्‌डी ने 42 बॉल पर 76 रन की नाबाद पारी खेली। इन पारियों की मदद से हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बनाते हुए राजस्थान को 202 रन का टारगेट दिया।

क्लासन ने चहल की बॉल पर लगातार दो छक्के जमाए

17वें ओवर में हेनरिक क्लासन ने युजवेंद्र चहल पर लगातार दो छक्के जमाए। उन्होंने पहली और दूसरी बॉल पर छक्का जमाया। चहल के इस ओवर में 16 रन बने। इस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 162/3 रहा।

नितिश रेड्‌डी की 30 बॉल पर फिफ्टी, अश्विन की बॉल पर लगातार दो छक्के जड़े

16वें ओवर में नितिश कुमार रेड्‌डी ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 30 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमाई। नितिश ने रविचंद्रन अश्विन की बॉल पर लगातार दो छक्के जमाए। इस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 146/3 रहा।

हेड फिफ्टी जमाकर आउट, आवेश ने बोल्ड किया

15वें ओवर की चौथी बॉल पर आवेश खान ने ट्रैविस हेड को बोल्ड कर दिया। यहां हैदराबाद का तीसरा विकेट गिरा। हेड 44 बॉल पर 58 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 131/3 रहा।

हेड-रेड्‌डी की फिफ्टी पार्टनरशिप

12वें ओवर में ट्रैविस हेड और नितिश रेड्‌डी के बीच तीसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप हो चुकी है। ट्रेंट बोल्ट के ओवर की पहली बॉल पर रेड्‌डी ने एक रन लेकर साझेदारी को 50 रन तक पहुंचाया। इस ओवर की चौथी बॉल पर ट्रैविस हेड ने फिफ्टी भी पूरी कर ली। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी जमाई। ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 92/2 रहा।

हैदराबाद को पहला झटका, अभिषेक आउट; आवेश को पहली बॉल पर विकेट

आवेश ने अभिषेक शर्मा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।
आवेश ने अभिषेक शर्मा को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

5वें ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा। यहां अभिषेक शर्मा 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आवेश खान को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। 5 ओवर के हैदराबाद का स्कोर 35/1 रहा।

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पांच बार का विजेता मुंबई IPL प्लेऑफ रेस से बाहर

पांच बार का विजेता मुंबई IPL प्लेऑफ रेस से बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us