• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप के ल‍िए चुने गए कुछ ख‍िलाड़‍ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं

sports_master by sports_master
May 2, 2024
in क्रिकेट
0
वर्ल्ड कप के ल‍िए चुने गए कुछ ख‍िलाड़‍ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं

नई दिल्ली . T-20 वर्ल्ड कप (World Cup)  के लिए टीम इंड‍िया (team india) का ऐलान 30 अप्रैल को हुआ. इसमें 15 सदस्य चुने गए. टीम सेलेक्शन (selection) के बाद से आईपीएल(IPL) के 2 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन इन मैचों में वर्ल्ड कप के ल‍िए चुने गए कुछ ख‍िलाड़‍ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. इस‍ ल‍िस्ट में टी-20 वर्ल्ड कप के कप्तान रोहित शर्मा और हार्द‍िक पंड्या (Rohit Sharma and Hardik Pandya) तक शामिल हैं.

मसलन 30 अप्रैल की बात करें, जिस दिन भारतीय टीम की घोषणा हुई. उस दिन लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंड‍ियंस का मैच था. इस मैच को लखनऊ ने 4 विकेट से 4 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया. मैच में पहले खेलते हुए मुंबई ने 144 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इस मैच में मुंबई की टीम से वर्ल्ड कप टीम में शामिल रोहित शर्मा, हार्द‍िक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह हिस्सा थे.

रोहित इस मैच में महज 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर मोहस‍िन खान की गेंद पर आउट हो गए. वहीं, सूर्यकुमार भी 6 गेंदों पर 10 रन जड़ने के बाद स्टोइन‍िस की गेंद पर आउट हो गए. हार्द‍िक पंड्या का तो क्या ही कहना, वह तो इस मैच में पहली गेंद पर आउट हो गए. जसप्रीत बुमराह को व‍िकेट नहीं म‍िला, पर उन्होंने अपने 4 ओवर्स में महज 17 रन द‍िए. लखनऊ सुपर जायंट्स से कोई भी ख‍िलाड़ी टीम इंड‍िया में सेलेक्ट नहीं हुआ है.

अब बात करते हैं 1 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की. इस मैच में टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल चेन्नई की ओर श‍िवम दुबे, रवींद्र जडेजा तो पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह शामिल थे. ये तीनों ही इस मैच में फ्लॉप हुए. शि‍वम दुबे जहां इस मैच में 0 पर आउट हुए तो रवींद्र जडेजा भी महज 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए. जबकि इस मैच में खेलने उतरे अर्शदीप सिंह की जमकर धुनाई हुई, उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर्स में 52 रन दिए और 1 विकेट हास‍िल किया.

ऐसे में टीम इंड‍िया में सेलेक्ट होने के बाद इन ख‍िलाड़‍ियों के प्रदर्शन ने न‍िराश क‍िया है, लेक‍िन उम्मीद है क‍ि आईपीएल के आने वाले मैचों में इन ख‍िलाड़‍ियों का प्रदर्शन सुधरेगा.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
क्रिकेट की समझ ही नहीं है…रिंकू सिंह के बाहर होने के बाद ये क्या बोल गया दिग्गज खिलाड़ी?

क्रिकेट की समझ ही नहीं है…रिंकू सिंह के बाहर होने के बाद ये क्या बोल गया दिग्गज खिलाड़ी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us