• Privacy Policy
  • Contact Us
  • Disclaimer
Sunday, March 1, 2026
  • Login
  • Register
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
Advertisement
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us
No Result
View All Result
Sports Master
No Result
View All Result

5 खिलाड़ी… जो टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह पाने के थे हकदार, चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज

sports_master by sports_master
May 1, 2024
in क्रिकेट
0
5 खिलाड़ी… जो टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह पाने के थे हकदार, चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. बीसीसीआई की सीनियर चयनसमिति ने डेडलाइन से एक दिन पहले 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया. विश्व कप में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी वहीं उप कप्तानी की जिम्मेदारी हार्दिक पंड्या के कंधों पर है. टीम के ऐलान से पहले बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अहमदाबाद के होटल आईटीसी नर्मदा में चयन समिति के साथ बैठक की. बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया. भारतीय बोर्ड ने इसके लिए कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की. कई खिलाड़ियों को इस टीम में जगह नहीं मिली है जो विश्व कप खेलने के हकदार थे. अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयनसमिति ने इन खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया.

इंटरनेशनल क्रिकेट में बेहद कम समय में ‘फिनिशर’ का टैग हासिल कर चुके रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई मेन टीम में जगह नहीं मिली है. उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है. कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेल रहे रिंकू सिंह आईपीएल में भी फिनिशर की भूमिका निभाते हैं. उन्हें टीम इंडिया का भविष्य का सितारा बताया जा रहा है. मौजूदा आईपीएल में रिंकू का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि आईपीएल के इस सीजन में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. रिंकू ने 15 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 356 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.23 का रहा है.

शुमभमन गिल बैकअप ओपनर होंगे
युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) को विंडीज और अमेरिका में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय मेन टी में जगह नहीं दी गई है. वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ ट्रेवल करेंगे. गिल ने आईपीएल 2023 में 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से कुल 890 रन बनाए थे. इसके बाद उन्हें आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया. हालांकि इस सीजन वह आईपीएल में पिछले प्रदर्शन को दोहराने में सफल नहीं रहे हैं. आईपीएल के इस सीजन गिल ने 10 मैचों में 320 रन बनाए हैं. वह बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में शामिल हैं.

केएल राहुल पर भारी पंत और सैमसन
अनुभवी विकेटकीपर केएल राहुल (KL Rahul) पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के साथ थे. मौजूदा आईपीएल के पिछले कुछ मैचों में राहुल ने अच्छे स्कोर किए हैं. बावजूद इसके उन्हें विश्व कप टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में भी जगह नहीं मिली है. टीम इंडिया में ऋषभ पंत और संजू सैमसन के रूप में दो विकेटकीपर शामिल हैं. राहुल ने 72 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 139 के स्ट्राइक रेट से 2265 रन बनाए हैं. वह आईपीएल में 4 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं.

रवि बिश्नोई को किया गया नजरअंदाज
लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) आईपीएल के इस सीजन में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. युजवेंद्र चहल भी शानदार फॉर्म में हैं. बिश्नोई को टी20 में एक साल से ज्यादा समय तक आजमाया गया. बावजूद इसके सेलेक्शन पैनल ने उन्हें वर्ल्ड कप टीम से नजरअंदाज कर दिया. 23 साल के बिश्नोई 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 36 विकेट ले चुके हैं वहीं आईपीएल के 61 मैचों में वह 58 विकेट ले चुके हैं.

ईशान किशन रिजर्व खिलाड़ियों में भी नहीं
आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस की ओर से ओपनिंग में उतरने वाले ईशान किशन को विश्व कप टीम से नजरअंदाज कर दिया गया. ईशान का इस आईपीएल में स्ट्राइक रेट 165 से ज्यादा का रहा है. वह 212 रन बना चुके हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे से अचानक ब्रेक लेकर स्वदेश लौट आए थे. इसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्हें ना तो विश्व कप की मेन टीम में जगह नहीं मिली है और ना ही रिजर्वा खिलाड़ियों में शामिल किया गया है.

sports_master
Author: sports_master

sports_master

sports_master

Next Post
पंजाब की चेन्नई पर लगातार 5वीं जीत

पंजाब की चेन्नई पर लगातार 5वीं जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

  • Boxing
  • olympics
  • Uncategorized
  • आईपीएल
  • एथलेटिक्स
  • कुश्ती
  • क्रिकेट
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • टेबल टेनिस
  • निशानेबाजी
  • फुटबॉल
  • बास्केटबॉल
  • बैडमिंटन
  • विविध
  • शतरंज
  • हॉकी

News website development company - New Traffic Tail

No Result
View All Result
  • Home
  • टी-20 वर्ल्ड कप
  • टेनिस
  • क्रिकेट
  • फुटबॉल
  • बैडमिंटन
  • हॉकी
  • लोकल स्पोर्ट्स
  • एक्सपर्ट्स व्यूज
  • Contact Us
  • Join us

News website development company - New Traffic Tail

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

WhatsApp us